ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

लीबिया से 18 भारतीय नागरिकों की वतन वापसी, भारतीय दूतावास की अहम भूमिका

इसी ग्रुप के तीन अन्य भारतीय नागरिकों को पिछले साल अक्टूबर में भारतीय दूतावास की मदद से भारत लौटाने में सफलता मिली थी।

  ये भारतीय नागरिक रोजगार के लिए लीबिया गए थे, लेकिन वहां फंस गए थे।  ये भारतीय नागरिक रोजगार के लिए लीबिया गए थे, लेकिन वहां फंस गए थे।  / X @MEAIndia

लीबिया स्थित भारतीय दूतावास ने बेंगाज़ी में लंबे समय से फंसे 18 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित की है। ये भारतीय नागरिक रोजगार के लिए लीबिया गए थे, लेकिन बीते कुछ सप्ताह से वहां फंसे हुए थे। 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लीबिया में भारतीय दूतावास के प्रयासों से सभी को आवश्यक अथॉरिटी और ट्रैवल दस्तावेज मुहैया कराए गए जिससे उनकी स्वदेश वापसी संभव हो सकी। 



भारतीय दूतावास ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इन भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी की प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा किया। न सिर्फ कानूनी एवं प्रशासनिक सहायता दी बल्कि जब तक उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, तब तक दूतावास लगातार उनके संपर्क में रहा। इस दौरान उनकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखा गया और उन्हें आवश्यक वस्तुएं व सहायता भी प्रदान की गई।

मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि इसी ग्रुप के तीन अन्य भारतीय नागरिकों को पिछले साल अक्टूबर में भारतीय दूतावास की मदद से भारत लौटाने में सफलता मिली थी। इस नए राहत अभियान के तहत लीबिया में फंसे 18 और भारतीय नागरिकों की वतन वापसी हो रही है।

भारतीय दूतावास ने लीबियाई अधिकारियों को इस सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। भारत सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वह विदेशों में बसे सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भारत सरकार का यह प्रयास "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" की नीति को दर्शाता है जिससे सुनिश्चित होता है कि कोई भी भारतीय नागरिक संकट में खुद को अकेला महसूस न करे। 

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?