इस साल महाकुंभ में देश-विदेश के 60 करोड़ से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। / X@MahaKumbh_2025
इस साल कई मुद्दों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इंटरनेट की वजह से हम दुनिया के किसी भी कोने में घटने वाली घटनाओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आज के डिजिटल युग में इंटरनेट सर्च ट्रेंड यह बताने का एक अहम पैमाना बन चुका है कि दुनिया भर के लोग किन शहरों में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
आज के दौर में पर्यटन, बिजनेस, शिक्षा, संस्कृति, खेल, ग्लोबल इवेंट्स और सोशल मीडिया की मौजूदगी किसी शहर को वैश्विक पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाती है। इस साल दुनिया के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शहरों की सूची में भारत का एक प्रमुख शहर भी शामिल है। भारत के इस शहर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।
वैश्विक शहरों की सर्चिंग लिस्ट में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई ने भी अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा भारतीयों ने प्रयागराज को सबसे ज्यादा सर्च किया है। प्रयागराज आध्यात्मिक कारणों से सबसे ज्यादा सर्च में रहा। दरअसल, इस साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया गया था, जहां दुनियाभर से करोड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचे।
मुंबई कई मायनों में खास है, और ऐसे ही इसे सपनों का शहर नहीं कहते हैं। मुंबई भारत का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है, बल्कि बॉलीवुड, शेयर बाजार, स्टार्टअप इकोसिस्टम, और अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर का भी बड़ा केंद्र है।
इसके अलावा, इस सूची में लंदन, न्यूयॉर्क, पेरिस, दुबई, टोक्यो और सियोल जैसे शहर शीर्ष स्थानों पर बने हुए हैं। लंदन ऐतिहासिक धरोहरों, वित्तीय केंद्र और वैश्विक राजनीति में अहम भूमिका के चलते लगातार लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बना रहता है। वहीं न्यूयॉर्क को दुनिया की आर्थिक राजधानी माना जाता है। यहां वॉल स्ट्रीट, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय और सांस्कृतिक विविधता इसे वैश्विक पहचान दिलाती है।
पेरिस फैशन, कला और पर्यटन के कारण हमेशा सर्च ट्रेंड में आगे रहता है, जबकि दुबई को लग्जरी लाइफस्टाइल, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक व्यापार हब के तौर पर जाना जाता है।
वहीं, टोक्यो और सियोल तकनीक, पॉप कल्चर, के-पॉप, एनीमे और नवाचार के कारण युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बीते कुछ समय में युवाओं के बीच सियोल की लोकप्रियता काफी बढ़ी है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login