ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतवंशी एक्ट्रेस सिमोन एश्ले की नई रोमांटिक कॉमेडी "पिक्चर दिस" 6 मार्च से इस OTT पर

इस फिल्म में ब्रिटिश-इंडियन संस्कृति को बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म में भारतीय मूल के कई अन्य कलाकार हैं।

अमेज़न प्राइम वीडियो vs पिक्चर दिस फिल्म का ट्रेलर रिजीज किया है। / Image : Amazon Prime Video

लंदन में जन्मी तमिल मूल की ब्रिटिश भारतीय एक्ट्रेस सिमोन एश्ले की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म "पिक्चर दिस" आगामी 6 मार्च को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन प्रार्थना मोहन ने किया है। 

फिल्म की कहानी पिया (सिमोन एश्ले) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक स्ट्रगलिंग फोटोग्राफर है। उसकी मुलाकात उसके पुराने प्रेमी चार्ली (फिएन्स टिफिन) से उसकी बहन की शादी में होती है। इसके बाद कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है।

इस फिल्म में ब्रिटिश-इंडियन संस्कृति को बखूबी दर्शाया गया है। पिया एक फोटोग्राफी स्टूडियो चलाती है। उसकी जिंदगी में उथल-पुथल तब आती है, जब एक आध्यात्मिक गुरु भविष्यवाणी करते हैं कि अगले पांच डेट्स में उसे उसका सच्चा प्यार मिलेगा। इसके बाद शुरू होती है हास्य और भावनाओं से भरपूर यात्रा।

फिल्म का ट्रेलर हाल ही में सोशल मीडिया पर रिलीज़ हुआ है जिसमें भारतीय शादियों की भव्यता और नाच-गाने की झलकियां दिखाई गई हैं। साथ ही, इसमें पारंपरिक मूल्यों के बीच आधुनिक प्रेम की एक खूबसूरत कहानी को दर्शाया गया है।

फिल्म में भारतीय मूल के कई अन्य कलाकार हैं। इनमें सिंधु वी, निकेश पटेल, असीम चौधरी, आदिल रे और फिल डंस्टर प्रमुख हैं। सिमोन एश्ले इस फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं जो इसे और भी खास बनाता है।

यह फिल्म ऑस्ट्रेलियाई रोमांटिक कॉमेडी "फाइव ब्लाइंड डेट्स" का रीमेक है, लेकिन इसमें ब्रिटिश-इंडियन कल्चर का अनोखा तड़का जोड़ा गया है। फिल्म में पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक सोच के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश की गई है, जो दर्शकों को एक नई ताजगी का अनुभव कराएगी।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in