ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बाल तस्करी पर बनी कीथ गोम्स की फिल्म ‘डियर मेन’ रिलीज

यह फिल्म न सिर्फ समाज की कड़वी सच्चाइयों को दिखाती है बल्कि संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी का संदेश भी देती है।

 फिल्म का पोस्टर फिल्म का पोस्टर /

ऑस्कर 2021 में भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि रही शॉर्ट फिल्म Shameless के लिए चर्चित फिल्ममेकर कीथ गोम्स ने अपनी नई शॉर्ट फिल्म ‘डियर मेन’ को 30 जुलाई को वर्ल्ड एंटी-ट्रैफिकिंग डे के मौके पर रिलीज किया है। यह फिल्म भारत में बाल तस्करी की भयावह हकीकत को उजागर करती है।

फिल्म की कहानी Dipesh Tank नामक सामाजिक कार्यकर्ता की एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जिन्होंने बिहार में नाबालिग लड़कियों को तस्करी से बचाने के लिए एक फर्जी फिल्ममेकर बनकर अंडरकवर मिशन चलाया था। सायानी गुप्ता फिल्म में एक ऐसे ही किरदार में नजर आती हैं, जो न्याय और सामाजिक अलगाव की जटिल भावनाओं से जूझती है।

यह भी पढ़ें- सोसाइटी जनरल ने सुब्रा सुरेश को किया अध्यक्ष के पद पर नियुक्त 

कीथ गोम्स ने Variety से बातचीत में कहा, “कोविड के दौरान मैं एक डॉक्यूमेंट्री बना रहा था तभी मुझे दीपेश टैंक की रेस्क्यू स्टोरी मिली। तभी तय किया कि मैं इस पर फिल्म बनाऊंगा लेकिन बिना नाटकीयता के, पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ।” Dipesh Tank ने फिल्म देखने के बाद कहा, “यह कोई चमक-दमक वाली कहानी नहीं है। ये बिल्कुल कच्ची, बेहद निजी और हकीकत के करीब है।”

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?