ADVERTISEMENTs

बर्फीली वादियों के बीच हनीमून को यादगार बना देंगे ये खूबसूरत हट

भारत के उत्तराखंड राज्य की गोद में बसा औली वैसे तो प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। सर्दियों में जब ये पूरा इलाका बर्फ से ढक जाता है, तब स्कीइंग के लिए दूर दुनिया से लोग यहां आते हैं। औली एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन भी है। यहां के प्रसिद्ध हनीमून हट नए शादीशुदा जोड़ों को खासे लुभाते हैं।

औली एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन भी है। फोटो साभार सोशल मीडिया /

प्यार से बढ़कर और कोई रंग नहीं होता। इस प्यार को मुकाम तक पहुंचाने का एक नाम है शादी। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ों का हनीमून पर जाना आजकल ट्रेंड बन चुका है। वैसे तो भारत में हनीमून के लिए कई डेस्टिनेशन हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे गंतव्य के बारे में बताएंगे जहां के माहौल और प्यार की गहराइयों में आप डूबे बिना नहीं रह पाएंगे। ये जगह है औली।

औली के के प्रसिद्ध हनीमून हट नए शादीशुदा जोड़ों को खासे लुभाते हैं। फोटो साभार सोशल मीडिया

भारत के उत्तराखंड राज्य की गोद में बसा औली वैसे तो प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। सर्दियों में जब ये पूरा इलाका बर्फ से ढक जाता है, तब स्कीइंग के लिए दूर दुनिया से लोग यहां आते हैं। औली एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन भी है। यहां के प्रसिद्ध हनीमून हट नए शादीशुदा जोड़ों को खासे लुभाते हैं।

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो निश्चित ही हनीमून के दौरान औली आपको पसंद आएगा। सर्दियों में औली की वादियां अलग ही रूप में नजर आती हैं। हर तरफ बर्फ से ढकी पहाड़ियां, ऊंचे-ऊंचे पेड़, नरम मुलायम बर्फ और जगह जगह जमे हुए झरने, एक अलौकिक दृश्य बनाते हैं।

शादी के बाद एकदूसरे के साथ एंजॉय करने के लिए औली में बहुत कुछ है। आप चाहें तो लोगों के बीच जाकर एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं, स्कीइंग कर सकते हैं, ट्रेकिंग कर सकते हैं, केबल कार का आनंद ले सकते हैं या फिर एकांत में अपने खुशनुमा पल बिता सकते हैं।

औली में हनीमून लवर्स के लिए होटल से लेकर हनीमून हट तक कई विकल्प उपलब्ध हैं। यहां घूमने के सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से जुलाई तक का माना जाता है। यहां घूमने का पूरा मजा लेना हो तो तीन से चार दिन का ट्रिप बनाना चाहिए।

कैसे पहुंचें
औली का निकटतम एयरपोर्ट देहरादून का जौली ग्रांट हवाई अड्डा है। यह औली से लगभग 220 किलोमीटर दूर है। ट्रेन से जाना चाहते हैं तो लगभग 230 किमी दूर ऋषिकेश स्टेशन सबसे नजदीक पड़ता है। यहां से टैक्सी या बसों के जरिए औली तक पहुंचा जा सकता है। बस से सफर के शौकीनों के लिए दिल्ली आदि से लग्जरी बसें भी चलती हैं।

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video