ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

इंडो-अमेरिकन समुदाय ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, रंग-बिरंगी परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

परेड का मुख्य उद्देश्य भारत की संस्कृति और कला के विविध रूपों को प्रदर्शित करना और उन्हें लोगों तक पहुंचाना था।

इंडो-अमेरिकन समुदाय ने मनाया स्वतंत्रता दिवस /

संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन जोस में इंडो-अमेरिकन कम्युनिटी (AIA) ने स्वदेश कार्यक्रम के तहत भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इस आयोजन में Bolly 92.3 रेडियो स्टेशन ने भी भाग लिया। AIA ने डाउनटाउन की सड़कों पर ऐतिहासिक भारत परेड आयोजित की, जिसमें 75 से अधिक रंग-बिरंगे फ्लोट्स शामिल थे। पूरे दिन इस परेड का आनंद लेने के लिए लगभग 25000 लोग पहुंचे और 50 से अधिक भारतीय संगठनों ने इस कार्यक्रम को सहयोग दिया।

परेड का मुख्य उद्देश्य भारत की संस्कृति और कला के विविध रूपों को प्रदर्शित करना और उन्हें लोगों तक पहुंचाना था। इस अवसर पर बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 100 से अधिक बच्चों ने क्लासिकल और फिल्मी नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ ही शतरंज, कैरम और अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। पूरे कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों में देशभक्ति और भारतीय विरासत के प्रति सम्मान बढ़ाना था।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related