ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

न्यू जर्सी में श्री जगन्नाथजी की भव्य रथ यात्रा महोत्सव, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

यह दिव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया।

भव्य रथ यात्रा महोत्सव /

न्यू जर्सी के वेइन स्थित महात्मा गांधी सेंटर – इंडिया कल्चरल सोसाइटी और ट्राई-स्टेट ओड़िया डिवोटीज़ ऑफ यूएसए के संयुक्त तत्वावधान में प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह लगातार अठारहवां वर्ष है जब यह पावन उत्सव यहां मनाया गया।

रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भगवान सुदर्शन की चतुर्धा मूर्ति की पूजा की गई। भव्य लकड़ी के रथ पर इन विग्रहों की यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

महोत्सव की शुरुआत दोपहर में यज्ञ और महापूजा से हुई, जिसका संचालन पंडित शास्त्री अनिलभाई जोशी और पंडित पितांबर सरंगी ने किया। मंदिर के वरिष्ठ सदस्य डॉ. शरत दास, जयेश पटेल, डॉ. धिरेन दास, अखिल पटेल, कौशिक पटेल, श्री प्रभास पाणिग्रही और अरविंद भट्ट ने यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद भजन संध्या में डॉ. विजय दास द्वारा श्री जगन्नाथ भजन प्रस्तुत किए गए और अन्य भक्तों ने कीर्तन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related