ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बे एरिया की चार सिटी काउंसिलों ने दिवाली को दी मान्यता

करीब 50 सामुदायिक संगठनों के सहयोग से AIA ने सैन होजे, मिलपिटास, प्लीजेंटन और डबलिन से दिवाली की औपचारिक मान्यता प्राप्त की।

मेयर मैट महान, कारमेन मोंटानो, जैक बाल्च और शेरी हू ने अपने-अपने शहरों में घोषणाएं कीं / Handout: Atul Shah

एसोसिएशन ऑफ इंडो अमेरिकन्स यानी AIA ने अमेरिका के बे एरिया की चार नगरपालिकाओं से दिवाली की आधिकारिक घोषणाएं प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह भारतीय मूल के समुदाय के लिए गर्व और सम्मान का क्षण माना जा रहा है।

करीब 50 सामुदायिक संगठनों के सहयोग से AIA ने सैन होजे, मिलपिटास, प्लीजेंटन और डबलिन से दिवाली की औपचारिक मान्यता प्राप्त की। इन घोषणाओं के माध्यम से इन शहरों की सरकारों ने भारतीय प्रवासी समुदाय की बढ़ती सांस्कृतिक उपस्थिति और योगदान को सराहा। इसके साथ ही दिवाली को अंधकार पर प्रकाश और विविधता में एकता के प्रतीक के रूप में मान्यता दी।

समुदाय की भागीदारी और आभार

इस अवसर पर समुदाय के नेताओं, नगर अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने एक साथ मिलकर उत्सव मनाया और स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई मान्यता और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

AIA ने दिवाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिवाली अच्छाई की बुराई पर और ज्ञान की अज्ञानता पर विजय का प्रतीक है। संगठन ने विशेष रूप से सैन होजे के मेयर मैट माहन, मिलपिटास की मेयर कार्मेन मोंटानो, प्लीजेंटन के मेयर जैक बेल्च और डबलिन की मेयर शेरी हू का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इन घोषणाओं को संभव बनाया और भारतीय समुदाय को वर्षों से लगातार समर्थन दिया।

AIA का उद्देश्य और मिशन

बता दें कि एसोसिएशन ऑफ इंडो अमेरिकन्स एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना और सनातन धर्म के मूल्यों का उत्सव मनाना है। यह संगठन भारतीय अमेरिकियों की समृद्ध विरासत को मनाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। संगठन का मिशन सांस्कृतिक और सामाजिक संपर्क बढ़ाना, भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़ी शैक्षिक गतिविधियां आयोजित करना और इस विविध परंपरा को व्यापक अमेरिकी समाज के साथ साझा करना है।

Comments

Related