स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में इस वर्ष 2 नवंबर को ‘एडिनबर्ग दिवाली’ का दसवां वार्षिक उत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे शहर के केंद्र में दिवाली के रंग बिखरेंगे, पारंपरिक झांकी, संगीत-नृत्य प्रदर्शन और आतिशबाजी से पूरा वातावरण भारतीय संस्कृति की झलक से सराबोर होगा।
यह आयोजन Edinburgh Diwali नामक पंजीकृत संस्था द्वारा किया जा रहा है, जो लॉर्ड प्रोवोस्ट ऑफ एडिनबर्ग के संरक्षण में काम करती है। यह स्कॉटलैंड का सबसे बड़ा बहुसांस्कृतिक उत्सवों में से एक है, जिसका उद्देश्य शहर के विभिन्न समुदायों को एक साथ लाकर “अच्छाई की बुराई पर विजय” का संदेश देना है।
इस वर्ष का आयोजन एक भव्य परेड (झांकी जुलूस) से शुरू होगा, जिसमें भारतीय पारंपरिक संगीत और नृत्य की शानदार झलक देखने को मिलेगी। द एडिनबर्ग रिपोर्टर के अनुसार, परेड में Yatra Tamil, उत्तराखंड, मलयाली और तेलुगु समूहों के नृत्य शामिल होंगे। साथ ही एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के Junoon Dance Group और Bhangra Crew भी प्रस्तुति देंगे। परेड की अगुवाई प्रसिद्ध Glencorse Pipe Band करेगी, जिसमें दक्षिण अमेरिकी डांस ग्रुप्स El Encanto और Mextli भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- टोरंटो में ‘दिवाली डे’ घोषित, मेयर ने भारतीय समुदाय के योगदान को सराहा
प्रमुख प्रस्तुतियां
इसके बाद कार्यक्रम West Princes Street Gardens में स्थानांतरित होगा, जहां Ross Bandstand पर दोपहर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। पृष्ठभूमि में ऐतिहासिक Edinburgh Castle के साथ भारतीय नृत्य और संगीत का मनमोहक संगम देखने को मिलेगा। प्रमुख प्रस्तुतियों में Nikkan Dance Academy द्वारा कथानक नृत्य, Alhalya द्वारा भरतनाट्यम, तथा Udaan और Bollyfeat समूहों द्वारा बॉलीवुड फ्यूजन डांस शामिल हैं। शाम का समापन यूके के प्रसिद्ध बॉलीवुड रॉक बैंड Shoonya के लाइव परफॉर्मेंस और शानदार फायरवर्क शो के साथ होगा।
एडिनबर्ग दिवाली के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा, यह हमारे लिए एक खास साल है — दस साल पूरे होने पर हमारा थीम है ‘Uniting Communities, Celebrating Diversity’, जो हमारे प्रकाश, संस्कृति और आनंद के माध्यम से लोगों को जोड़ने के सफर का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 2015 में शुरू हुआ था और अब यह एडिनबर्ग के सबसे लोकप्रिय सामुदायिक आयोजनों में से एक बन चुका है, जिसमें हजारों लोग हर साल शामिल होते हैं।
लॉर्ड प्रोवोस्ट ऑफ एडिनबर्ग और आयोजन समिति के चेयरमैन काउंसिलर रॉबर्ट एल्ड्रिज ने कहा, एडिनबर्ग दिवाली अब शहर के सबसे यादगार आयोजनों में शामिल है। यह प्रकाश की अंधकार पर, ज्ञान की अज्ञानता पर और आशा की निराशा पर विजय का प्रतीक है। भारत के एडिनबर्ग स्थित वाणिज्य दूतावास के काउंसल जनरल सिद्धार्थ मलिक ने कहा कि दिवाली भारत और स्कॉटलैंड के बीच दोस्ती और आपसी सम्मान के गहरे रिश्तों को दर्शाती है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login