ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय त्योहारों की धूम, नवरात्रि और दुर्गापूजा में जुटे हजारों लोग

आइकॉनिक टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क में दुर्गा पूजा, नवरात्रि और दशहरे का जश्न मनाया गया। ऐतिहासिक कार्यक्रमों में हजारों लोग शामिल हुए। टाइम्स स्क्वायर में दुर्गा पूजा और नवरात्रि उत्सवों का आयोजन बंगाली क्लब, यूएसए द्वारा किया गया था।

 देवी दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं उत्सव में भक्ति और उल्लास का संचार कर रही थीं।  देवी दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं उत्सव में भक्ति और उल्लास का संचार कर रही थीं। / Bengali Club, USA

भारत से लेकर अमेरिका तक इन दिनों दुर्गा पूजा और नवरात्रि उत्सवों की धूम है। त्योहारों के इस मौसम में अमेरिका के तमाम शहर और मशहूर ठिकाने भारतीय उत्सवों के रंग से रोशन हैं। बीते कुछ समय से तो न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर भारत के बड़े पर्वों का जोरदार जश्न मनाया जाता है। दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा और होली तथा दिवाली भारत के ऐसे ही बड़े त्योहार हैं जिनकी बीते कुछ बरसों से अमेरिका में खूब धूम रहने लगी है। 

इसी क्रम में इन दिनों आइकॉनिक टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क में दुर्गा पूजा, नवरात्रि और दशहरे का जश्न मनाया जा रहा है। इन ऐतिहासिक कार्यक्रमों में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। टाइम्स स्क्वायर में दुर्गा पूजा और नवरात्रि उत्सवों का आयोजन बंगाली क्लब, यूएसए द्वारा किया गया था जिसमें विशुद्ध भारतीय परंपराओं का निर्वाह करते हुए देवी दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं बनाई गई थीं, उन्हे रंगीन परिधानों के साथ चटख रंगों से सजाया गया था। 
 

ऐतिहासिक आयोजनों में शामिल भारतीय मूल के लोग। / Bengali Club, USA

उत्साही लोग देवी दुर्गा की मोहक मूर्तियों के साथ कई दिनों तक चलने वाले उत्सव का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर पहुंचे। भक्ति और उमंग में सराबोर लोग देर तक रंगों से खेलते रहे और पारंपरिक धुनों पर नृत्य करते रहे। उत्सव मनाने वालों में हर उम्र के लोग थे। जितने लोग नाच-गाकर त्योहार में शरीक थे उससे अधिक लोग वहां एकत्र होकर भारतीय उत्सवधर्मिता का आनंद लेते हुए खुद को उल्लास और उमंग से सराबोर कर रहे थे। 

टाइम्स स्क्वायर पर होने वाले इस नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव में समुदाय के कई प्रतिष्ठित लोगों ने भी भागीदारी की। जगदीश सेव्हानी ने न्यूयॉर्क के आइकॉनिक टाइम्स स्क्वायर में पहले दुर्गा पूजा, नवरात्रि, और दशहरा समारोह को संबोधित किया और कहा कि उत्साहजनक परंपराओं का निर्वाह करने से समाज में एकजुटता होती है और अन्य धर्मों का समावेश सौहार्द में बढ़ोतरी करता है। ऐतिहासिक समारोह में सितांग्शु गुहा, जगदीश सेव्हानी, विश्वजीत चक्रवर्ती और उनके जैसे कई समावेशी लोग शामिल हुए।  

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?