ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

'Chalo India' कैंपेन में अब तक 30 टूरिस्ट वीजा जारी, प्रवासी भारतीय बनेंगे एंबेसडर

इस अभियान का उद्देश्य भारत के प्रसिद्ध और कम-ज्ञात पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासतों और पर्यटन उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रचारित करना है।

Chalo India अभियान / www.इंडिया.सरकार

भारतीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रवासी भारतीयों के लिए शुरू किए गए 'चलो इंडिया' ग्लोबल डायस्पोरा कैंपेन के तहत अब तक 30 ई-टूरिस्ट वीज़ा जारी किए जा चुके हैं। इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रवासी भारतीय अपने गैर-भारतीय दोस्तों को हर साल भारत आने के लिए प्रोत्साहित करें और 'इनक्रेडिबल इंडिया' के एंबेसडर बनें।

पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ-साथ कम प्रसिद्ध स्थानों और सांस्कृतिक विरासत स्थलों को वैश्विक स्तर पर प्रचारित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की स्मार्ट इन्वेस्टमेंट, दो फ्लैट्स बेचकर कमाए करोड़ों

पर्यटन मंत्रालय विदेशी बाजारों में भारतीय मिशनों, ट्रैवल इंडस्ट्री और राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर प्रचार गतिविधियां चला रहा है, ताकि भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सके। इस प्रयास का लक्ष्य भारत की वैश्विक पर्यटन हिस्सेदारी को बढ़ाना है।

यह अभियान भारत की समृद्ध संस्कृति, विविध परंपराओं और अद्वितीय पर्यटन स्थलों को दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Comments

Related