ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

तनिष्क ने न्यू इंग्लैंड में खोला 10वां अमेरिकी स्टोर

तनिष्क के अमेरिका में अब न्यू जर्सी, ह्यूस्टन, डलास, शिकागो, सिएटल, अटलांटा, सांता क्लारा, वर्जीनिया, ऑरलैंडो और बोस्टन में स्टोर हैं।

न्यू इंग्लैंड के वेस्टबोरो में तनिष्क का 10वां अमेरिकी स्टोर / Courtesy: Tanishq USA

तनिष्क ने 6 मार्च को मैसाचुसेट्स स्थित न्यू इंग्लैंड के वेस्टबोरो में अपना पहला स्टोर आधिकारिक रूप से खोला। 303 टर्नपाइक रोड पर 4,000 वर्ग फुट का यह शोरूम अमेरिका में ब्रांड का 10वां स्टोर है।

तनिष्क के उद्घाटन समारोह में भारत के काउंसुल जनरल रघुराम एस, स्टेट सीनेटर मिशेल मोरी, काउंटी प्रतिनिधि मार्क एस, और टाउन कोऑर्डिनेटर लोरा क्रोफोर्ड समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में रिबन कटिंग से लेकर पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं। 

टाइटन कंपनी के नॉर्थ अमेरिका बिजनेस प्रमुख अर्मित पाल सिंह ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि वेस्टबोरो में स्टोर खोलना टैनिष्क के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है, क्योंकि हम न्यू इंग्लैंड में अपनी मौजूदगी स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में हमारा 10वां स्टोर यह दिखाता है कि भारतीय कारीगरी के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है। हम पारंपरिक गोल्ड आर्टिस्ट्री और आधुनिक डिजाइन को यहां के ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।

इस स्टोर में ग्राहकों के लिए 5,000 से अधिक डिजाइनों का कलेक्शन उपलब्ध है, जिसमें ब्राइडल ज्वेलरी, फेस्टिव कलेक्शन, स्टेटमेंट पीस और रोजमर्रा के उपयोग की ज्वेलरी शामिल है। इसमें सोना, हीरे और रत्नों से बनी ज्वेलरी पेश की जा रही है। यह नया स्टोर इसलिए भी खास है क्योंकि मैसाचुसेट्स, न्यू हैम्पशायर और कनेक्टिकट जैसे क्षेत्रों में करीब 40,000 भारतीय परिवार रहते हैं।

आपको बता दें कि तनिष्क के अमेरिका में अब न्यू जर्सी, ह्यूस्टन, डलास, शिकागो, सिएटल, अटलांटा, सांता क्लारा, वर्जीनिया, ऑरलैंडो और बोस्टन में स्टोर हैं। टाटा ग्रुप का यह ब्रांड दुनिया भर में 400 से अधिक स्टोर संचालित करता है और अब अमेरिका में तेजी से अपने विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in