ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मिलिए रुचि बडोनी से और उनकी रिसर्च, लगातार चौथे साल टॉप इंटरनेशनल वैज्ञानिकों में शामिल

डॉ. रुचि ने हिमालय क्षेत्र के कई औषधीय पौधों पर शोध किया है और उनके लगभग 100 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

रुचि बडोनी /

भारत की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रुचि बडोनी सेमवाल को इस साल भी विश्व के टॉप दो प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सवियर द्वारा जारी की जाती है। डॉ. रुचि का नाम पहली बार 2022 में इस सूची में आया था और अब लगातार चौथे वर्ष उन्हें इस मान्यता का लाभ मिला है। डॉ. रुचि बडोनी के बारे में जानते हैं और उनकी रिसर्च क्या है?

कौन हैं रुचि बडोनी
रुचि बडोनी भारत के हिमालयी राज्य उत्तराखंड के छोटे से जिले रुद्रप्रयाग से आती हैं। वर्तमान में वो एमपीजी कॉलेज मसूरी की रसायन विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर से हिमालयी पौधों के रासायनिक और औषधीय अध्ययन में पीएचडी की है। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में यूजीसी के डॉ. डीएस कोठारी पोस्टडॉक्टरल फेलो के रूप में शोध को और एक्पेंड किया। उनके शोध में विशेष रूप से किन्गोड़ और बुरांश के रंजक और रासायनिक गुणों की जांच शामिल रही।

यह भी पढ़ें- मिलिए भारतवंशी उद्यमी राज गोयल से, न्यूयॉर्क स्टेट कंप्ट्रोलर चुनाव लड़ने का ऐलान

हिमाचल के औषधीय पौधों पर रिसर्च
डॉ. रुचि ने हिमालय क्षेत्र के कई औषधीय पौधों पर शोध किया है और उनके लगभग 100 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उनके 9 पुस्तकें और 2 पेटेंट भी प्रकाशित हो चुके हैं। उनके शोध पत्रों को विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा 4500 से अधिक बार साइट किया गया है। 

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in