राखी इसरानी / Courtesy: X/@RakhiIsraniCA
कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल जिले से पहली बार चुनाव लड़ रहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार राखी इसरानी सिंह को उनके पुराने राजनीतिक चंदों को लेकर अभियान की शुरुआत से ही सवालों का सामना करना पड़ रहा है। इन आरोपों को खारिज करते हुए इसरानी ने कहा कि वह 18 साल की उम्र से डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य रही हैं।
पेशा से गैर-लाभकारी संस्था की वकील और शिक्षिका इसरानी ने कहा कि वह कई दशकों से लोगों को डेमोक्रेटिक पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम करती रही हैं। अपने ऊपर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए इसरानी ने कहा कि मैंने हमेशा कोशिश की है कि जितना संभव हो, राजनीतिक रूप से सक्रिय रहूं - एक मां के रूप में और एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो मानवीय कार्यों से जुड़ा है। मैंने वही किया जो मुझे सही लगा ताकि समुदाय को मजबूत किया जा सके। मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं बहुत राजनीतिक रूप से चतुर रही हूं लेकिन मैंने हमेशा जुड़ने और सक्रिय रहने की कोशिश की है।
उन्होंने आगे कहा कि वह 18 साल की उम्र से डेमोक्रेट रही हैं और उनका अधिकांश आर्थिक सहयोग हमेशा डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को ही गया है। इसरानी ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी को दिए गए उनके दशकों पुराने समर्थन को सामने रखा जाना चाहिए न कि कुछ गिने-चुने चंदों को क्योंकि इससे गलत तस्वीर बनती है।
उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में मैंने ऐसे उम्मीदवारों को आर्थिक सहयोग दिया, जिन्होंने बाद में ऐसे रुख अपनाए जिनका मैं कड़ा विरोध करती हूं, जिनमें एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है जिसके विचार मुझे बेहद आपत्तिजनक लगते हैं और जो मेरे विचारों से बिल्कुल मेल नहीं खाते।
इसरानी ने बताया कि उन्होंने बे एरिया हिंदू डेमोक्रेटिक क्लब की स्थापना की थी, ताकि कम प्रतिनिधित्व वाले समुदाय के मतदाताओं को डेमोक्रेटिक पार्टी से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि वह लगातार डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों और अभियानों का समर्थन करती रही हैं, जिनमें डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमेटी, कांग्रेसनल ब्लैक कॉकस पीएसी और एक्टब्लू जैसे संगठन शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा लोगों को प्रोत्साहित किया है कि वे जिस भी चीज में विश्वास करते हैं, उसमें अधिक सक्रिय हों - ध्यान दें, वोट करें, योगदान दें। और मैं उम्मीद करती हूं कि लोगों का मूल्यांकन उनके काम के आधार पर हो, न कि धारणाओं के आधार पर। पिछले दस वर्षों में मैंने डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुत सहयोग दिया है।
इसरानी ने अपने चुनाव अभियान के लिए जुटाए गए चंदे पर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि हालांकि मैं पहली बार चुनाव लड़ रही हूं लेकिन मेरे अभियान को जो गति और उत्साह मिला उसके लिए मैं आभारी हूं। सैकड़ों लोगों ने योगदान दिया और हमने जनता तथा पूरे बे एरिया से लगभग 10 लाख डॉलर जुटाए। यह देखना उत्साहजनक था कि लोग अपनी आवाज़ चाहते थे और मेरे अभियान को समर्थन दे रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि जितना भी लोगों ने योगदान दिया, मैंने उतनी ही राशि व्यक्तिगत रूप से मिलाई। इस तरह कुल मिलाकर हमने लगभग 20 लाख डॉलर जुटाए। पूर्व कांग्रेस सदस्य एरिक स्वालवेल की जगह होने वाले विशेष चुनाव 18 अगस्त को निर्धारित हैं जबकि डेमोक्रेटिक प्राइमरी 16 जून को होगी। स्थायी सीट के लिए प्राथमिक चुनाव 2 जून को आयोजित किया जाएगा।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login