ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिका ने कहा- भारत के साथ संबंधों को गहरा कर रहे हैं, आतंकवाद की हर देश करेगा निंदा

पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका, भारत के साथ कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने संबंधों को गहरा कर रहा है। जहां तक हमारे आर्थिक संबंधों और हमारे सुरक्षा सहयोग को गहरा करने का सवाल है, भारत एक ऐसा देश है जहां हम कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने संबंधों को बढ़ा रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जिसके साथ हम कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने संबंधों को मजबूत कर रहे हैं। / Screengrab

अमेरिका ने आतंकवाद पर अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि वह उम्मीद करता है कि दुनिया का हर देश कहीं भी आतंकवाद की निंदा करेगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया के हर देश में आतंकवाद की निंदा की जाएगी। उन्होंने कहा, लेकिन आखिरकार यह भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला है। सोमवार को मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए अमेरिकी अधिकारी एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि भारत, पाकिस्तान और अमेरिका के त्रिकोणीय संबंधों में उनका देश कहा खड़ा है?

पत्रकार ने अमेरिका के भारत और पाकिस्तान के साथ संबंधों के बारे में पूछा था। पत्रकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के इरादे को दोहराया। लेकिन मोदी ने ये भी कहा कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। इस पर पटेल ने कहा कि बेशक, व्यापक रूप से हम किसी भी देश का अपने पड़ोसियों के साथ अधिक सकारात्मक संबंध बनाए रखने का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, लेकिन जहां तक इस बात का संबंध है, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

एक अन्य सवाल के जवाब में, पटेल ने अमेरिका-भारत संबंधों के बारे में जवाब दिया। ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों से उत्पन्न जटिलताओं पर जवाब दिया, जिनके वाशिंगटन के साथ तनावपूर्ण संबंध हैं। पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने संबंधों को गहरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि खासकर जहां तक हमारे आर्थिक संबंधों और हमारे सुरक्षा सहयोग को गहरा करने का सवाल है, भारत एक ऐसा देश है जहां हम कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने संबंधों को बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को कुछ समय पहले G7 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी से थोड़े समय के लिए मुलाकात करने का मौका मिला था। इसलिए, यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम इस संबंध को विकसित करना जारी रखेंगे। पटेल ने कहा कि आप इस बात से वाकिफ हैं कि हमने पिछली गर्मियों में भारत को एक राजकीय दौरे के लिए आमंत्रित किया था। मुझे लगता है कि ऐसे कई अन्य क्षेत्र होंगे जहां हम सहयोग को गहरा करना जारी रखेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन कुछ हफ्ते पहले भारत का दौरा भी कर चुके हैं।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in