ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ग्लोबल सिटिजन प्राइज फिजी में रहने वाले इस भारतीय के नाम, न्यूयॉर्क में होगा सम्मान

विशाल प्रसाद फिजी में पैसिफिक आइलैंड्स स्टूडेंट्स फाइटिंग क्लाइमेट चेंज (PISFCC) के कैंपेन डायरेक्टर हैं। उन्हें पर्यावरण की सुरक्षा और गरीबी से लड़ने की प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया है। 

 विशाल आईसीजे की एडवाइजरी ओपिनियन कैंपेन में भी सक्रिय रहे हैं। विशाल आईसीजे की एडवाइजरी ओपिनियन कैंपेन में भी सक्रिय रहे हैं। / Image : globalcitizen.org

फिजी में रहने वाले भारतीय विशाल प्रसाद को इस साल के ग्लोबल सिटीजन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार आगामी 1 मई को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित होने वाले ग्लोबल सिटीजन नाउ समिट के दौरान प्रदान किया जाएगा। 

इस साल पांच नागरिकों को इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इनमें विशाल प्रसाद भी हैं। विशाल फिजी में पैसिफिक आइलैंड्स स्टूडेंट्स फाइटिंग क्लाइमेट चेंज (PISFCC) के कैंपेन डायरेक्टर हैं। उन्हें पर्यावरण की सुरक्षा और गरीबी से लड़ने की प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया है। 

विशाल प्रसाद के अलावा ग्लोबल सिटीजन प्राइज के अन्य विजेताओं में युगांडा के स्वास्थ्य अधिवक्ता एंड्रयू डेम्बे, कांगो के ओलिवियर बाहेमुके एनडूले, आयरलैंड की सोफी हीली-थाउ और तंजानिया की लीडिया चार्ल्स मोयो शामिल हैं।



ग्लोबल सिटीजन एक एडवोकेसी ऑर्गनाइजेशन है जो हर साल ग्लोबल सिटीजन पुरस्कार की घोषणा करता है। ग्लोबल सिटीजन प्राइज के जरिए लैंगिक समानता, सिविक स्पेस, जलवायु परिवर्तन, भोजन एवं पोषण, स्वास्थ्य व टीकों सहित विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को मान्यता दी जाती है। 

विशाल ने साउथ पैसिफिक यूनिवर्सिटी से राजनीति एवं कानून में स्नातक डिग्री ली है। वह 2020 से आईसीजे की एडवाइजरी ओपिनियन कैंपेन में भी सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वह PISFCC के अभियान निदेशक हैं और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सलाहकार राय (ICJAO) अभियान में भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने फिजी के सुवा में ग्रीनपीस के रेन्बो वॉरियर बनकर जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई भी लड़ी है। 

ग्लोबल सिटीजन की अध्यक्ष लिजा हेनशॉ ने युवा नेताओं का सपोर्ट करने पर जोर देते हुए विशाल प्रसाद जैसे लोगों के उल्लेखनीय कार्यों को सम्मानित करने की बात कही, जो कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। 

हेन्शॉ ने कहा कि अगर हमें दुनिया के सबसे ज्वलंत मुद्दों का समाधान करना है तो हमें उन युवा नेताओं का समर्थन करना होगा जो अभी प्रयास कर रहे हैं। इन प्रेरणादायी लोगों के कार्यों को मान्यता देना एक सम्मान की बात है। ये लोग स्थानीय समुदायों में सबसे कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं और गरीबी के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं।

न्यूयॉर्क शहर में आयोजित होने वाला ग्लोबल सिटीजन नाउ शिखर सम्मेलन दो दिन का होगा। इस दौरान विजेताओं का अपने संगठन के विकास के लिए नकद पुरस्कार और एक साल का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?