ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीयों के लिए रूस की सैर होगी अब और आसान, वीजा-फ्री यात्रा पर बढ़े कदम

भारतीय पर्यटकों के लिए रूस में वीजा-फ्री यात्रा की योजना पर दोनों देश गंभीर बातचीत कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले साल फरवरी-मार्च तक यह लागू हो सकता है। इससे इससे पर्यटन और कारोबार बढ़ेगा।

रूस के झंडे की फाइल फोटो। / Pexels

भारत और रूस के बीच पर्यटन और कारोबारी रिश्ते और मजबूत होने वाले हैं। भारतीय पर्यटकों के लिए रूस में वीजा-फ्री यात्रा की योजना पर दोनों देश गंभीर बातचीत कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले साल फरवरी-मार्च तक यह लागू हो सकता है। इससे दोनों देशों के बीच आवाजाही आसान होगी। इसके साथ ही रिश्ते और भी गहरे होंगे। 

वर्तमान में भारतीय पासपोर्ट धारकों को रूस जाने के लिए यूनिफाइड ई-वीजा (UEV) के लिए अप्लाई करना पड़ता है। इसमें लगभग चार दिन लगते हैं। अगस्त 2023 में शुरू होने के बाद से, ई-वीजा सिस्टम ने निजी, व्यावसायिक, पर्यटन और सांस्कृतिक उद्देश्यों के लिए यात्रा को आसान बनाया है। 

अगर वीजा-फ्री व्यवस्था बन जाती है तो यात्रा और भी आसान हो जाएगी। इससे टूरिज्म और कारोबार बढ़ेगा। मॉस्को भारतीय पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन बन गया है, जिनमें से कई कारोबार के लिए जाते हैं।

 

 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in