ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिका के गायत्री चेतना केंद्र में भारतीय परंपरा और धार्मिक आस्था के रंग

गायत्री मंदिर में होली एवं धुलैंडी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और पेंसिल्वेनिया आदि से 8200 से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया और भारतीय परंपराओं का जश्न मनाया। 

 गायत्री मंदिर में आयोजित होली उत्सव में परंपराओं के विविध रंग नजर आए। गायत्री मंदिर में आयोजित होली उत्सव में परंपराओं के विविध रंग नजर आए। / Image : Gayatri Chetna Center

अमेरिका के गायत्री चेतना केंद्र (जीसीसी) में हाल ही में होली के जीवंत रंगों की धूम रही। गायत्री मंदिर के रूप में चर्चित जीसीसी में धूमधाम से होली एवं धुलैंडी का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और पेंसिल्वेनिया आदि से 8200 से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया और भारतीय परंपराओं का जश्न मनाया। 

उत्सव की शुरुआत शाम को होलिका दहन और नवनमेष्टी यज्ञ के साथ हुई। हरिद्वार शांतिकुंज के पंडितों ने स्थानीय भक्तों के सहयोग से इस यज्ञ में आहुति दी। उपस्थित लोगों ने पवित्र अग्नि को ताजा कटी फसलों और नारियल का भोग चढ़ाया। 

इसके बाद रंगों के त्योहार के रूप में प्रसिद्ध धुलैंडी उत्सव मनाया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने रंगों के इस जीवंत त्योहार का आनंद लिया। स्थानीय कलाकारों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक होली गायन किया और होली गीतों से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इसने उत्सव में चार चांद लगा दिए। शाम ढलने के बाद लोग संध्या आरती में शामिल हुए। उसके महाप्रसाद का आयोजन किया गया। 

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की शिक्षाओं से प्रेरित और डॉ प्रणव पांड्या व शैलबाला पांड्या के मार्गदर्शन में संचालित गायत्री चेतना केंद्र हिंदुओं के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करता है। यहां समय समय पर धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 

गायत्री चेतना केंद्र आध्यात्मिक विकास एवं सामाजिक दायित्व के लिए भी प्रतिबद्ध है। मानव कल्याण के इस उद्देश्य की पूर्ति के केंद्र की तरफ से सेव द प्लैनेट, फूड पेंट्री फॉर द नीडी और ब्लड डोनेशन कैंप जैसे कई कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। 

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?