ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

US-India Trade: तीखी नोंक-झोंक फिर नरमी, वार्ता जारी, क्या बनेगी बात?

अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक समझौतों की बहाली के लगातार प्रयास जारी हैं। छठें दौर की वार्ता से पहले दिल्ली की बैठक अहम मानी जा रही है।

 पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प / Reuters

टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका और भारत के बीच जारी व्यापारिक संघर्ष को दूर करने के लिए वार्ता का दौर जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की ओर जारी तीखी बयानबाजी भी थम गई है। ऐसे में भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारत के वाणिज्य भवन में दोनों देशों के प्रमुख वार्ताकारों के बीच अहम वार्ता हुई , जिसमें द्विपक्षीय समझौतों पर जल्द आगे बढ़ने को लेकर चर्चा की गई। हलांकि यह सिर्फ छठें दौर से पहले बातचीत का माहौल बनाने के लिए एक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। लेकिन इसके भी अहम मायने हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद का हवाला देकर भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है, जबकि भारत ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया। हालांकि भारत अब भी रूस से तेल खरीद रहा है। यूएस नेताओं के बायानों के जवाब में भारत ने साफ कहा कि रूस से तेल खरीदना किफायती है और यह राष्ट्र हित में जारी रहेगा।
 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?