ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय मूल के दो छात्र CMU यूनिवर्सिटी में AI रिसर्च के लिए सम्मानित

यह फेलोशिप ट्यूशन, शोध खर्च और स्टाइपेंड उपलब्ध कराती है, ताकि चुने गए पीएचडी शोधार्थी एआई और मानव सहयोग पर केंद्रित अपने कार्य को आगे बढ़ा सकें।

 लीना माथुर और प्रांजल अग्रवाल  लीना माथुर और प्रांजल अग्रवाल /

भारतीय मूल के दो छात्र लीना माथुर और प्रांजल अग्रवाल को अमेरिका की प्रतिष्ठित कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी (CMU) में उनके कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) शोध कार्य के लिए सॉफ्टबैंक ग्रुप–आर्म फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह फेलोशिप ट्यूशन, शोध खर्च और स्टाइपेंड उपलब्ध कराती है, ताकि चुने गए पीएचडी शोधार्थी एआई और मानव सहयोग पर केंद्रित अपने कार्य को आगे बढ़ा सकें।

यह भी पढ़ें- भारतीय नागरिक पर लाखों डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप, अमेरिकी भी शामिल

लीना माथुर, CMU के लैंग्वेज टेक्नोलॉजीज इंस्टीट्यूट (LTI) से जुड़ी हैं। उन्हें दो साल की फेलोशिप उनके सोशल इंटेलिजेंट एआई सिस्टम्स पर काम के लिए मिली है। उनका शोध ऐसे एल्गोरिद्म पर आधारित है, जो रोबोट को इंसानी हावभाव और भाषण से इरादे समझने में सक्षम बनाता है। इसके उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं और दैनिक जीवन में देखे जा सकते हैं।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?