अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अगर वह 5 नवंबर का चुनाव हार जाते हैं तो अगली बार राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने शैरिल एटकिसन के 'फुल मेजर' प्रोग्राम में इंटरव्यू में दौरान यह बड़ी घोषणा की।
इंटरव्यू के दौरान ट्रम्प से पूछा गया था कि अगर वह व्हाइट हाउस के लिए लगातार तीसरी बार दावेदारी में सफल नहीं होते हैं तो क्या वह चौथी बार फिर से चुनाव लड़ेंगे। इस पर 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि नहीं मैं मुझे ऐसा नहीं लगता। हालांकि मुझे लगता है कि इसकी नौबत नहीं आएगी और यह (चुनाव जीतकर) होकर रहेगा। उम्मीद है कि हम कामयाब होंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या चार साल के ब्रेक ने उन्हें एकजुट होने और यह जानने में मदद की है कि वह सहयोगी के रूप में किस पर भरोसा कर सकते हैं, इस पर ट्रम्प ने कहा कि अगर मैं ऐसा करता तो यह आसान होता। लेकिन चार साल के ब्रेक का फायदा कहीं ज्यादा है। यह दिखाता है कि वे कितने बुरे हैं।
फ्लोरिडा स्थित अपने रिसॉर्ट में इंटरव्यू के दौरान ट्रम्प ने यह भी कहा कि नवंबर में उनके जीतने की स्थिति में व्हाइट हाउस कैबिनेट में किसे रखा जाएगा, इस पर लोगों से डील करना अभी जल्दबाजी होगी।
बता दें कि ट्रम्प को इस चुनाव में डेमोक्रेटिक प्रत्याशी कमला हैरिस से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभाने वाले प्रमुख स्विंग स्टेट्स में दोनों के बीच कांटे की टक्कर के आसार जताए जा रहे हैं। कुछ राज्यों में हैरिस बढ़त बनाती नजर आ रही हैं।
ट्रम्प 2017 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे। इसके बाद 2020 में वह दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में उतरे थे। इसके दो साल बाद नवंबर 2022 में भी उन्होंने व्हाइट हाउस की रेस में किस्मत आजमाई थी। ट्रम्प 2020 में जो बाइडेन पर वोटिंग में धोखाधड़ी करके उन्हें हराने का आरोप लगाते रहे हैं। ट्रम्प पर चुनावी नतीजों को पलटने के आरोप में कई आपराधिक मुकदमे भी चल रहे हैं।
राष्ट्रपति पद की चुनावी रेस में दांव आजमाने के दौरान उन्होंने कई नए कारोबार भी शुरू किए हैं, जिनमें ट्रम्प मीडिया, एनएफटी और ट्रम्प ब्रांडेड स्नीकर्स, सिक्के और क्रिप्टो शामिल हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login