ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

US में भारतीय मूल की तीन छात्राओं को बड़ा रिसर्च अवॉर्ड

अवॉर्ड पाने वाले 15 रिसर्चरों में भारतीय मूल की तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

 माया देशमुख, जान्हवी मेहता और सलोनी पटेल माया देशमुख, जान्हवी मेहता और सलोनी पटेल / LinkedIn

अमेरिकन स्किन एसोसिएशन (ASA) ने साल 2025 के लिए अपने रिसर्च ग्रांट्स का ऐलान कर दिया है। इस बार 15 रिसर्चरों को सम्मानित किया गया है। इनमें तीन भारतीय मूल की छात्राओं ने भी जगह बनाई है। ये हैं – सलोनी पटेल, जान्हवी मेहता और माया देशमुख।

सलोनी पटेल का रिसर्च
सलोनी पटेल जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से जुड़ी हैं। उन्हें Mulvaney Family Foundation Medical Student Grant in Vitiligo दिया गया है। वह त्वचा की बीमारी लूपस और उससे जुड़ी दिल की बीमारियों पर रिसर्च कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय-अमेरिकी दंपती ने अर्कांसस विश्वविद्यालय को दिया 10 लाख डॉलर का दान

जान्हवी मेहता का काम
जान्हवी मेहता माउंट सिनाई स्थित आइकान स्कूल ऑफ मेडिसिन की छात्रा हैं। उन्हें Medical Student Grant in Melanoma मिला है। वह मशीन लर्निंग तकनीक की मदद से मेलानोमा (एक तरह का स्किन कैंसर) की शुरुआती पहचान पर काम कर रही हैं।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?