ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारत में US दूतावास ने शुरू की 50+ उम्र के पैरेंट्स के लिए विशेष सुविधा

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने इसे 'America First in Family Values' पहल का हिस्सा बताया है।

 अमेरिकी ध्वज अमेरिकी ध्वज / pexels

अमेरिका जाने की योजना बना रहे भारतीय परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारत के कोलकाता स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के उन माता-पिता के लिए प्राथमिकता अपॉइंटमेंट स्लॉट शुरू किए हैं जिनके बच्चे कानूनी रूप से अमेरिका में रह रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य ऐसे योग्य यात्रियों के लिए वीजा अपॉइंटमेंट का इंतजार कम करना है जिनके अमेरिका यात्रा के स्पष्ट और सत्यापित कारण हैं। इससे परिवारों को अपने बच्चों से मिलने के लिए पहले से कम समय में अपॉइंटमेंट मिलने की सुविधा होगी।



अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने इसे 'America First in Family Values' पहल का हिस्सा बताया है। अधिकारियों के अनुसार जिन माता-पिता की उम्र 50 वर्ष या उससे अधिक है और जिनके बच्चों का अमेरिका में वैध निवास है। वे इस प्राथमिकता सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

इस कदम से खासतौर पर उन भारतीय परिवारों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से वीजा अपॉइंटमेंट का इंतजार कर रहे थे। अब योग्य आवेदकों को जल्दी स्लॉट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। यदि आपकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है और आपके बच्चे अमेरिका में रह रहे हैं तो आप अपनी पात्रता की जांच https://ustraveldocs.com/in/en/ पर जाकर कर सकते हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?