ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ह्यूस्टन में भारतीय प्रवासी समुदाय ने मनाया महाराष्ट्र और गुजरात दिवस

महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस हर वर्ष 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन 1960 में भाषाई आधार पर बॉम्बे राज्य के विभाजन के बाद महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के गठन की याद में मनाया जाता है।

 इवेंट की झलकियां इवेंट की झलकियां / X/ @cgihou

ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 9 मई को महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस का उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भारतीय प्रवासी संगठनों की भागीदारी के साथ मनाया। यह कार्यक्रम पहले 1 मई को आयोजित होना था लेकिन बाद में इसे नई तारीख पर रखा गया।

महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा बयान में इसकी जानकारी दी। इस समारोह में ह्यूस्टन महाराष्ट्र मंडल, वडताल धाम, बीएपीएस, लेवा पाटीदार समाज और यूनाइटेड लेवा समाज सहित कई संगठनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र और गुजरात का प्रतिनिधित्व करती सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं जिनमें लोक परंपराएं, संगीत और दोनों राज्यों की कलात्मक विरासत को दिखाया गया।
 



सभा को संबोधित करते हुए भारत के महावाणिज्यदूत डीसी मंजूनाथ ने महाराष्ट्र और गुजरात के सांस्कृतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की भी सराहना की जो भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करते हुए अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है।

महावाणिज्य दूतावास ने अपने बयान में कहा कि इस उत्सव में महाराष्ट्र और गुजरात की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं जिन्होंने दोनों राज्यों की समृद्ध परंपराओं, कलात्मक विरासत और जीवंत भावना को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस हर वर्ष 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन 1960 में भाषाई आधार पर बॉम्बे राज्य के विभाजन के बाद महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के गठन की याद में मनाया जाता है। ह्यूस्टन अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में भारतीय प्रवासी समुदाय के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है।

Comments

Related