ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक 'मां वंदे' का पहला शेड्यूल पूरा, अब कश्मीर में होगी शूटिंग

मेकर्स ने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें शूटिंग के दौरान के कई खास पल दिखाई दिए।

हैदराबाद शेड्यूल के पूरा होते ही फिल्म की टीम ने इसे एक अहम पड़ाव बताया। / IANS/PR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म 'मां वंदे' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।  मेकर्स ने बुधवार को बताया कि फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल हैदराबाद में पूरा कर लिया गया है। फिल्म 'मां वंदे' में मुख्य भूमिका में मलयालम सिनेमा के चर्चित अभिनेता उन्नी मुकुंदन हैं। हैदराबाद शेड्यूल के पूरा होते ही फिल्म की टीम ने इसे एक अहम पड़ाव बताया।

मेकर्स ने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें शूटिंग के दौरान के कई खास पल दिखाई दिए। इन तस्वीरों में अभिनेता उन्नी मुकुंदन अपने किरदार में नजर आ रहे हैं, वहीं निर्देशक क्रांति कुमार सी.एच. को भी सेट पर सीन समझाते और कलाकारों के साथ चर्चा करते हुए देखा जा सकता है।

माना जा रहा है कि हैदराबाद शेड्यूल में प्रधानमंत्री के जीवन के शुरुआती दौर और उनके विचारों से जुड़े महत्वपूर्ण हिस्सों को शूट किया गया है। अब हैदराबाद शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म की टीम अगले चरण की तैयारी में जुट गई है। मेकर्स ने बताया है कि अगला शूटिंग शेड्यूल कश्मीर में होगा।

'मां वंदे' एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो प्रधानमंत्री मोदी के जीवन सफर से प्रेरित है। फिल्म में उनके संघर्ष, अनुशासन, देशभक्ति, मूल्यों और आत्मविश्वास से भरी यात्रा को दिखाया जाएगा। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर की गई थी, तभी से यह प्रोजेक्ट लगातार चर्चा में बना हुआ है। 

मेकर्स का कहना है कि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोडक्शन स्टैंडर्ड पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण वीर रेड्डी एम. कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी क्रांति कुमार सी.एच. ने संभाली है।


अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड


 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in