ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट और JKS रेस्टोरेंट्स ने बच्चों की सुरक्षा के लिए हाथ मिलाया

JKS रेस्टोरेंट्स की चीफ पीपल ऑफिसर सुनैना सेठी ने कहा कि उनका ग्रुप 2017 से ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट को सपोर्ट करता आ रहा है।

 ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट और JKS रेस्टोरेंट्स के अधिकारी ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट और JKS रेस्टोरेंट्स के अधिकारी / Courtesy: British Asian Trust

ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट ने यूके की JKS रेस्टोरेंट्स के साथ तीन साल की साझेदारी की है। इसका मकसद बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कामों को समर्थन देना है। इस साझेदारी के तहत KAWACH प्रोग्राम के लिए फंड जुटाया जाएगा। यह ट्रस्ट का भारत में चल रहा चाइल्ड प्रोटेक्शन प्रोग्राम है। इसके लिए JKS रेस्टोरेंट्स अपने ग्राहकों के बिल में 1 पाउंड यानी लगभग 1.27 डॉलर की स्वैच्छिक राशि जोड़ेंगे।

JKS ग्रुप जिमखाना, एंबेसडर क्लब हाउस, ब्रिगेडियर और त्रिशना जैसे कई बड़े रेस्टोरेंट्स चलाता है। JKS रेस्टोरेंट्स की चीफ पीपल ऑफिसर सुनैना सेठी ने कहा कि उनका ग्रुप 2017 से ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट को सपोर्ट करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को वापस देना हमारे लिए हमेशा जरूरी रहा है। 2017 से हम इस ट्रस्ट के साथ जुड़े हैं और उनके काम का असर बहुत मजबूत रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इस साझेदारी को औपचारिक बनाकर हम लगातार समर्थन देना चाहते हैं। साथ ही अपने स्टाफ और ग्राहकों को भी इस मिशन से जोड़ना चाहते हैं। इससे कई जरूरतमंद बच्चों की जिंदगी बदल सकती है। हम इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के सीईओ हितान मेहता ने कहा कि यह साझेदारी पहले से चल रहे सहयोग को और मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि JKS रेस्टोरेंट्स के साथ काम करना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने पहले भी हमारे काम में सहयोग किया है और इस नई तीन साल की प्रतिबद्धता से इसका असर और बढ़ेगा। ऐसी साझेदारियां लंबे समय तक बदलाव लाने के लिए जरूरी होती हैं।

आपको बताएं कि ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट की स्थापना 2007 में किंग चार्ल्स III यानी प्रिंस ऑफ वेल्स और ब्रिटिश एशियन बिजनेस लीडर्स ने मिलकर की थी। अब तक यह ट्रस्ट दक्षिण एशिया में 1.88 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है। इसके कार्यक्रम बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर काम करते हैं। कवच प्रोग्राम 2022 में शुरू हुआ था। अब तक यह 13 लाख बच्चों तक पहुंच चुका है जो शोषण, गरीबी और शिक्षा की कमी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

इस नई साझेदारी का लक्ष्य भारत में और ज्यादा जरूरतमंद बच्चों और परिवारों तक मदद पहुंचाना है। JKS रेस्टोरेंट्स की स्थापना 2008 में सेठी परिवार ने की थी। यह ग्रुप 35 रेस्टोरेंट्स चलाता है और इसे कई मिशेलिन स्टार और बिब गौरमैंड जैसे सम्मान मिल चुके हैं। इस ग्रुप में करम सेठी फूड और कॉन्सेप्ट डेवलपमेंट देखते हैं जबकि ज्योतिन सेठी सीईओ के तौर पर पूरे ऑपरेशंस संभालते हैं।

Comments

Related