ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सिनजीन मैरीलैंड में करेगी $5 करोड का निवेश, 300 नौकरियों के अवसर

सिनजीन भारत की दिग्गज फार्मा कंपनी है, जिसने हालिया समझौते के तहत यूएस में एक लाख वर्ग फुट में फैला एक बायोलॉजिक्स विनिर्माण संयंत्र खरीदा है।

 सिनजीन इंटरनेशनल  सिनजीन इंटरनेशनल /

भारत की दिग्गज फार्मा कंपनी सिनजीन इंटरनेशनल बाल्टीमोर शहर में अपनी पहली अमेरिकी विनिर्माण ईकाई स्थापित करने जा रही है। एक बयान में मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने इस समझौते की पुष्टि करते हुए परियोजना के तहत 300 नौकरियों के अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद जताई है।

सिनजीन इंटरनेशनल कंपनी की मूल ईकाई भारत के बेंगलुरु शहर में स्थित है। मैरीलैंड के बाल्टीमोर में अपने नए प्रोजेक्ट के तहत 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने एक लाख वर्ग फुट का बायोलॉजिक्स विनिर्माण संयंत्र खरीदा है। इसके नवीनीकरण में कंपनी 1.35 करोड़ डॉलर का और निवेश करेगी। मौजूदा वर्ष के अंत तक इस प्रोजेक्ट के तहत दवाओं का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा।  

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?