ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सुशांत सुसाइड प्रकरण: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने साझा किए जेल में बिताए अनुभव

यह कोई फिल्म की कहानी नहीं है। रिया सच में जेल गई थीं। मामला शुरू हुआ था अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 में हुई अजीब मौत से।

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत / Rhea Chakraborty/INSTAGRAM

भारत के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड प्रकरण पर फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती हाल ही में जेल में बिताए अपने अनुभव साझा किए। NDTV युवा सम्मेलन में वह मुख्य आकर्षण रही। उनका सत्र था Unbroken: Writing the Next Chapter, जिसमें उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव और जीवन के नए नजरिए पर बात की।

रिया ने कहा, जेल में आप बहुत सारी चीजें मिस करते हैं। आपको एहसास होता है कि आपके पास जीवन में वास्तव में क्या था, जब आपको लगता था कि आपके पास कुछ भी नहीं है। वहां सच में आपके पास कुछ भी नहीं होता। न तो स्विगी, न ज़ोमैटो।

यह भी पढ़ें- मिलिए भारतवंशी उद्यमी राज गोयल से, न्यूयॉर्क स्टेट कंप्ट्रोलर चुनाव लड़ने का ऐलान

क्या हुआ था
यह कोई फिल्म की कहानी नहीं है। रिया सच में जेल गई थीं। मामला शुरू हुआ था अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 में हुई अजीब मौत से। शुरू में इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन बाद में यह विवादों में घिर गया। रिया पर सुसाइड के लिए उकसाने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे।

सितंबर 2020 में रिया को सुपरिण्डेंट ड्रग्स प्रोक्योर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वे मुंबई की जेल में रहीं और अक्टूबर में उन्हें जमानत मिली। मार्च 2025 में सभी आरोप हटाए गए और उन्हें क्लीन चिट मिल गई।

रिया का अनुभव और सोच
जेल के अनुभव के बाद रिया ने जीवन को दार्शनिक नजरिए से देखा। उन्होंने कहा, आप अपने आप से पूछना शुरू कर देते हैं कि वास्तव में क्या महत्वपूर्ण है, आप वास्तव में कौन हैं। उस समय मैं 27 की थी और मैंने सोचा, मैं एक हीरोइन नहीं, बस एक लड़की हूं। आप खाने की अधिक कदर करने लगते हैं। साधारण घर का बना दाल-चावल पिज़्ज़ा से कहीं अधिक महत्वपूर्ण लगने लगता है।

Comments

Related