ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

स्टारबक्स से भारतवंशी सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन की विदाई, ये बने कंपनी के नए सीईओ

भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन ने स्टारबक्स के मुख्य कार्यकारी और सदस्य पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

कॉफी चेन स्टारबक्स के (पूर्व) सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन और नए सीईओ ब्रायन निकोल।  / images: starbucks.com/chipotle.com

कॉफी चेन स्टारबक्स ने ब्रायन निकोल को अपना नया सीईओ बनाने का ऐलान किया है। वह भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन की जगह लेंगे, जिन्होंने एक साल पहले यह जिम्मेदारी संभाली थी। 

नरसिम्हन ने स्टारबक्स के मुख्य कार्यकारी और सदस्य पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि स्टारबक्स ने एक्टिविस्ट फंड इलियट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के दबाव, कंपनी की वित्तीय स्थिति और बाजार की प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कदम उठाया है।

Chipotle मेक्सिकन ग्रिल के सीईओ निकोल को स्टारबक्स की कमान सौंपे जाने के बाद स्टारबक्स के शेयरों में लगभग 21 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है जबकि चिपोटल के शेयरों में 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

ग्लोबलडेटा के प्रबंध निदेशक नील सॉन्डर्स ने एक बयान में कहा कि लक्ष्मण नरसिम्हन को स्टारबक्स के सीईओ पद से हटाना बढ़ते असंतोष का नतीजा है। खासकर निवेशक उनसे संतुष्ट नहीं थे। 

निकोल 2018 से चिपोटल के सीईओ हैं। वह 9 सितंबर को स्टारबक्स में अपनी नई भूमिका शुर करेंगे। तब तक स्टारबक्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी राहेल रग्गेरी अंतरिम सीईओ के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। 

कंपनी ने बयान में कहा है कि नरसिम्हन अपने कार्यकाल के दौरान ब्रांड की सप्लाई सीरीज में इनोवेशन लाए और स्टोर्स संचालन को बढ़ावा दिया। पेप्सिको और अन्य उपभोक्ता कंपनियों में अनुभव रखने वाले नरसिम्हन ने लंबे समय तक स्टारबक्स के सीईओ व अंतरिम बॉस हॉवर्ड शुल्त्स के साथ काम करने के बाद 2022 में सीईओ पद संभाला था।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in