ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मिस ग्लोब इंडिया-2024 बनीं सौम्या सीएम, इंटरनेशनल पेजेंट मिस ग्लोब में करेंगी भारत की अगुआई

मिस ग्लोब इंडिया 2024 सौम्या सीएम को डॉ. ऐश्वर्या पातपाटि मिस ग्लोब इंडिया 2023 ने ताज पहनाया।

सौम्या अब 15 अक्टूबर को अल्बानिया में इंटरनेशनल द मिस ग्लोब प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। / Image provided

मॉडल-एक्ट्रेस सौम्या सीएम को मिस ग्लोब इंडिया-2024 चुना गया है। उन्हें पिछले साल की मिस ग्लोब इंडिया डॉ. ऐश्वर्या पातपाटि ने ताज पहनाया। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित ब्यूटी पेजेंट के फाइनल में पूजा पेनुमाला फर्स्ट रनर-अप रहीं। 

सौम्या सीएम अब 15 अक्टूबर 2024 को अल्बानिया में होने वाली इंटरनेशनल द मिस ग्लोब प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सौम्या बैंगलोर की रहने वाली हैं। कर्नाटक के शिमोगा में जन्मी सौम्या ने सबसे पहले 2022 में मिस कर्नाटक का खिताब जीतकर ध्यान आकर्षित किया था।

एक मॉडल होने के अलावा सौम्या एक्ट्रेस भी हैं। वह तेलुगु फिल्म इंद्रजालम से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं। / Images provided

एक मॉडल होने के अलावा सौम्या एक्ट्रेस भी हैं। वह तेलुगु फिल्म इंद्रजालम से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं। कन्नड़, अंग्रेजी और तेलुगु में धाराप्रवाह सौम्या की विविध दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें एक ताकत बना दिया है।

मिस ग्लोब इंडिया 2024 का आयोजन मिस सेलीस्ट इंडिया नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट में किया जाता हैं जो कि भारत में प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। इसके आयोजन में मिस ग्लोब इंडिया के नेशनल डायरेक्टर फ्यूजन ग्रुप के फाउंडर डायरेक्टर योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।  

ब्यूटी पेजेंट में योगेश मिश्रा युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर बढ़ावा देने के लिए चर्चित हैं। उन्होंने मिस सेलीस्ट इंडिया प्रतियोगिता को एक प्रतिष्ठित मंच बना दिया है, जिसमें मिस ग्लोब इंडिया सौम्या सीएम जैसी प्रतियोगियों को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। ग्रूमिंग, शिष्टाचार और समग्र विकास पर उनका फोकस सुनिश्चित करता है कि भारतीय प्रतियोगी अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में अलग नजर आएं। 

Comments

Related