ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

दक्षिण अफ्रीकी दूत बोले- ग्लोबल साउथ को आकार देने में पीएम मोदी का प्रयास सराहनीय

पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए, दक्षिण अफ्रीकी उच्चायुक्त ने कहा कि भारत के पीएम का दुनिया भर में बहुत सम्मान है और जी20 जैसे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उनकी मौजूदगी का काफी असर भी पड़ा है।

PM Modi / File photo: IANS

भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल ने बुधवार को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर विकासशील देशों की चिंताओं को लगातार उठाने में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने विकासशील देशों के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी अभूतपूर्व बताया। 

सूकलाल ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में भारत के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आजादी मिलने के बाद से, उससे भी पहले, भारत ग्लोबल साउथ में पूरी तरह से शामिल रहा है और इसका नेतृत्व करता रहा है। हमने 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान यह देखा। यह भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से ही था कि अफ्रीकन यूनियन (अफ्रीकी संघ) को जी20 के स्थाई सदस्य के तौर पर शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकी ने वॉलमार्ट में अपहरण के झूठे आरोपों के खिलाफ किया केस   

उन्होंने आगे कहा, "दक्षिण अफ्रीका समेत पूरे अफ्रीकी महाद्वीप ने इस बात की बहुत तारीफ की कि भारत ने इसे मजबूती से एजेंडा में रखा और अब हमारे पास अफ्रीकी संघ है, जो सही मायने में एक स्थायी सदस्य है और जी20 मामलों में महाद्वीप की तरफ से पूरी तरह से हिस्सा ले रहा है।"

भारत की अगुवाई की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आगे कहा, "भारत ने अपनी अध्यक्षता के दौरान 'वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट' भी शुरू किया। इसकी अध्यक्षता दो बार पीएम मोदी ने की। इसने ग्लोबल साउथ के सामने आने वाले मुख्य मुद्दों की ओर सबका ध्यान खींचा और मिलकर समाधान ढूंढने पर जोर दिया। भारत न केवल एक अग्रणी आवाज है, बल्कि ग्लोबल साउथ की मुख्य चुनौतियों से निपटने में एक लीडिंग इनिशिएटर भी है।"

पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए, दक्षिण अफ्रीकी उच्चायुक्त ने कहा कि भारत के पीएम का दुनिया भर में बहुत सम्मान है और जी20 जैसे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उनकी मौजूदगी का काफी असर भी पड़ा है।

सूकलाल ने कहा, "उनकी लीडरशिप में, पिछले दस सालों में भारत की जीडीपी दोगुनी से ज्यादा हो गई है और भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। लाखों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने ब्रिक्स, जी20 और ग्लोबल साउथ इनिशिएटिव में एक मजबूत रोल निभाया है। वैश्विक मंच पर भारत का नेतृत्व उभरती बहुध्रुवीय दुनिया को आकार दे रहा है। ग्लोबल साउथ प्रधानमंत्री मोदी को निर्णय लेने में सक्षम और असरदार ग्लोबल लीडर के तौर पर देखता है।"

इस अनुभवी राजनयिक ने यह भी उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में होने वाले चुनावों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार की वापसी होगी।

दक्षिण अफ्रीकी उच्चायुक्त ने कहा, "लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार की जरूरत है। लोकतंत्र हमारे समाज और सरकारों का एक जरूरी हिस्सा है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा चुनाव कराने का फैसला स्वागतयोग्य है। हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। एक स्थिर बांग्लादेश न केवल अपने लोगों के लिए बल्कि इस इलाके और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए भी फायदेमंद है।"

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in