ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सौरव गांगुली आईसीसी हॉल ऑफ फेम में, तेंदुलकर ने दी 'दादा' को बधाई

सचिन ने गांगुली को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा सौरव गांगुली आपको बधाई हो। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में आपके शामिल होने से बेहद खुश हूं।

 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली। / IANS

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन पर आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। इस खास सम्मान के लिए सचिन तेंदुलकर ने गांगुली को बधाई दी है। सौरव गांगुली भारत की ओर से आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 12वें क्रिकेटर हैं।

सचिन ने गांगुली को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 14 साल की उम्र से एक-दूसरे को जानने के बाद अब ज्यादा सरप्राइज नहीं बचे हैं। यह भी उनमें से एक नहीं था। सौरव गांगुली आपको बधाई हो। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में आपके शामिल होने से बेहद खुश हूं।

सचिन के एक्स पोस्ट के जवाब में भारत के पूर्व कप्तान ने आभार जताया। गांगुली ने लिखा- धन्यवाद चैंपियन। आपके साथ एक ही लिस्ट में होना ही सबसे बड़ी कार्य संतुष्टि है।

बुधवार को सौरव गांगुली ने खुद को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की जानकारी देते हुए जय शाह का धन्यवाद किया था। उन्होंने X पर लिखा- आईसीसी और अध्यक्ष जय शाह को मुझे हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिए धन्यवाद। यह बहुत बड़ा सम्मान है। हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 10 भारतीयों में से एक। कुछ बेहतरीन नामों के बीच होना कमाल है। माना जा रहा है कि इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) 11 जुलाई को होने वाली अपनी सालाना बैठक में गांगुली को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

सौरव गांगुली से पहले भारत के 11 क्रिकेटर्स को यह खास सम्मान मिल चुका है। इन 11 नामों में दो महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस लिस्ट में बिशन सिंह बेदी (2009), सुनील गावस्कर (2009), कपिल देव (2010), अनिल कुंबले (2015), राहुल द्रविड़ (2018), सचिन तेंदुलकर (2019), वीनू मांकड़ (2021), डायना एडुल्जी (2023), वीरेंद्र सहवाग (2023), नीतू डेविड (2024) और एमएस धोनी (2025) शामिल हैं।

सौरव गांगुली की गिनती भारत के सबसे दमदार कप्तानों में की जाती है। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने विदेशी सरजमीं पर जीतने का हुनर सीखा। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने नेटवेस्ट ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि साल 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता भी रही। वहीं, 2003 में हुए वनडे विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?