ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

शारदाबेन हरिभाई पटेल : शिकागो में भारतीय समुदाय की एक अहम कड़ी

शारदाबेन की याद में आयोजित इस सभा में परिवार के सदस्यों, मित्रों और शिकागो के प्रमुख व्यवसायिक एवं सामुदायिक नेताओं ने हिस्सा लिया।

शारदाबेन भारतीय वरिष्ठ नागरिक संघ शिकागो के अध्यक्ष हरिभाई पटेल की पत्नी थीं। / images provided

शिकागो में हाल ही में शारदाबेन हरिभाई पटेल की स्मृति में प्रार्थना सभा का आयोजिन किया गया। शारदाबेन भारतीय वरिष्ठ नागरिक संघ शिकागो के अध्यक्ष हरिभाई पटेल की पत्नी थीं। 12 फरवरी को उनका निधन हुआ था। 

शारदाबेन की याद में आयोजित इस सभा में परिवार के सदस्यों, मित्रों और शिकागो के प्रमुख व्यवसायिक एवं सामुदायिक नेताओं ने हिस्सा लिया। शारदाबेन को परिवार के लोग ‘बा’ के नाम से पुकारते थे। वह अपने स्नेह, दयालुता और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रसिद्ध थीं। 

सभा में उपस्थित लोगों ने शारदाबेन के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को याद किया। उन्हें परिवार की आधारशिला और हरिभाई पटेल की सफलता के पीछे की प्रेरणा बताया। उनके सादगीपूर्ण जीवन और उदारता ने सभी के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।  

हरिभाई पटेल ने भावुक होकर कहा कि मैंने हमेशा दूसरों को समझाया कि समय दुख को कम करता है, लेकिन जीवनसाथी के बिना जीवन की कल्पना कठिन है। प्रार्थना सभा में शिकागो के व्यवसायिक और सामुदायिक नेताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। 

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) के अध्यक्ष सुनील शाह ने अपनी टीम के साथ सभा में शामिल लेकर शारदाबेन को श्रद्धांजलि दी। पटेल ब्रदर्स के संस्थापक मफतभाई पटेल ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।  

कार्यक्रम का आयोजन भावनाबेन मोदी और पूरी मनपसंद टीम ने पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ किया। एशियन मीडिया यूएसए के चेयरमैन सुरेश बोदिवाला ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं। शारदाबेन का जीवन सादगी, सेवा एवं परिवार के प्रति असीम प्रेम का प्रतीक था। उनकी यादें उनके परिवार और समुदाय के बीच हमेशा जीवित रहेंगी।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in