ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

स्वाद का अनूठा ठिकाना है सैन फ्रांसिस्को का न्यू डेल्ही रेस्तरां

शेफ रंजन डे अपने रेस्तरां में खुद कमान संभालते हैं। हर टेबल पर जाते हैं और लोगों को जोक, कहानियां सुनाकर हंसाते हैं। लोग चाहे कितने भी तनाव में क्यों न हों, उनका असर ऐसा होता है कि माहौल खुशनुमा हो जाता है।

न्यू डेल्ही रेस्तरां में चाय के साथ डेज़र्ट का अनोखा कॉम्बिनेशन मिलता है। / Image : Ritu Marwah

सैन फ्रांसिस्को जैसे जीवंत और जिंदादिल शहर के लिए OpenAI किसी अलादीन के चिराग से कम नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल ने इस शहर में न्यू डेल्ही रेस्तरां जैसे छोटे व्यवसायों को बड़ा बूम प्रदान किया है। 

सैन फ्रांसिस्को में एआई क्रांति में वायमो और क्रूज़ जैसे ऑटोनोमस व्हीकल डेवलपर्स ने चार चांद लगा दिए हैं। शेफ रंजन डे कहते हैं कि कोरोना महामारी के समय से ही अधिकतर मीटिंग और कॉन्फ्रेंस ऑनलाइन हो गई हैं। इन मीटिंग्स में शामिल होने वाले लोगों को शहर के रेस्तरां और होटल उनके ठिकानों पर ही मील्स उपलब्ध कराते हैं। 

इन्हीं में से एक है न्यू डेल्ही रेस्तरां। हिल्टन पार्क 55 और होटल निक्को के बीच स्थित ये रेस्तरां सैन फ्रांसिस्को में फाइनेंशियल सेंटर में काम करने वाले लोगों और यहां घूमने आने वाले पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना है। कोविड के दौरान इस रेस्तरां की हालत खस्ता होने लगी थी, लेकिन दोस्तों और परिवार की मदद से जुटाए गए 45000 डॉलर की रकम ने इसमें नई जान डाल दी। 

न्यू डेल्ही रेस्तरां का एंट्रेंस सैन फ्रांसिस्को की विरासत की झलक पेश करता है। शेफ रंजन डे से जब पूछा गया कि पिछले 36 वर्षों से लोगों पर स्वाद का जादू चला रहे इस रेस्तरां का राज क्या है, तो उन्होंने इसके लिए खुद को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि मैं बेहतरीन अनुभव में यकीन करता हूं। पहले के लोग शिकार करके उसे घर ले जाकर पकाते थे और सभी साथ में बैठकर खाते थे। हम इस रेस्तरां में यही अनुभव लोगों को प्रदान करते हैं। 

रंजन अपने रेस्तरां में खुद कमान संभालते हैं। हर टेबल पर जाते हैं और लोगों को जोक, कहानियां सुनाकर हंसाते हैं। लोग चाहे कितने भी तनाव में क्यों न हों, उनका असर ऐसा होता है कि माहौल खुशनुमा हो जाता है। लोग हंसी-खुशी खाना खाते हैं तो मजा दोगुना हो जाता है। सैन फ्रांसिस्को शहर तो वैसे ही खान-पान का शौकीन है। 

सैन फ्रांसिस्को एग्जामिनर की एक रिपोर्ट बताती है कि सैन फ्रांसिस्को में 74% एआई कंपनियां या तो FiDi में हैं या फिर SoMa में। ऐसे में समझ सकते हैं कि इस इलाके में कितनी रौनक रहती है। ऐसे में बेहतरीन खान-पान का धंधा तो चलना ही है। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in