बेल्ग्रेविया अपैरल ने यूनिकॉर्न्स की शुरुआत के समय से ही उनकी यूनिफॉर्म बनाई हैं। / sfunicorns website
मेजर लीग क्रिकेट(MLC) फ्रैंचाइजी 'सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स' ने 2026 सीजन के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया है। इसका डिजाइन 'आर्ट डेको' शैली से प्रेरित है, जो बे एरिया की वास्तुकला और संस्कृति को सम्मान देता है।
कपड़े बनाने वाली कंपनी 'बेल्ग्रेविया अपैरल' के साथ मिलकर तैयार की गई यह नई किट, सैन फ्रांसिस्को सिटी हॉल जैसी मशहूर इमारतों में दिखने वाली 'ब्यू-आर्ट्स' और 'आर्ट डेको' शैलियों से प्रेरित है। टीम के अधिकारियों ने कहा कि इस डिजाइन का मकसद इलाके की खास पहचान को आधुनिक परफॉर्मेंस स्पोर्ट्सवियर के साथ मिलाना है।
यह भी पढ़ें: किंग काउंटी में क्रिकेट पार्क बनाने की मांग बढ़ी
जब से यूनिकॉर्न्स ने 2023 में मेजर लीग क्रिकेट में डेब्यू किया है, तब से बेल्ग्रेविया अपैरल ही उनकी यूनिफॉर्म बनाती आ रही है।
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के सीईओ डेविड व्हाइट ने कहा कि हम चाहते थे कि इस साल की जर्सी में साफ तौर पर बे एरिया की झलक दिखे। आर्ट डेको शैली ने हमें इलाके की संस्कृति और वास्तुकला का जश्न मनाने का मौका दिया, साथ ही कुछ ऐसा बोल्ड और अनोखा बनाने का भी, जो हमारे खिलाड़ियों और फैन्स को पसंद आएगा।
टीम 2026 MLC सीजन के दौरान नई जर्सी पहनेगी, जिसमें ओकलैंड कोलिजियम में होने वाले मैच भी शामिल हैं। यह स्टेडियम इस गर्मी में लीग के लिए एक अहम वेन्यू होगा।
यूनिकॉर्न्स की टीम में कई इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं, जिनमें भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैट शॉर्ट और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन शामिल हैं। टीम ओकलैंड में अपना अभियान 24 जून को टेक्सस सुपर किंग्स के खिलाफ शुरू करेगी, और इसके बाद 26 जून और 28 जून को भी मैच खेलेगी।
ओकलैंड कोलिजियम में 15 जुलाई से लीग के प्लेऑफ मैच भी खेले जाएंगे, जहां यूनिकॉर्न्स पिछले सीजन के प्रदर्शन को बेहतर बनाते हुए पोस्ट-सीज़न में आगे बढ़ने की कोशिश करेगी।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login