ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रोफेसर संजय संपथ को इस क्षेत्र में योगदान के लिए मिला अमेरिकन सिरेमिक सोसाइटी मेडल

संजय संपथ को उनके योगदान के लिए 7 अक्टूबर को पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया में होने वाले ACerS के 126वें सालाना सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान वे अपने शोध के बारे में भी जानकारी देंगे।

अमेरिकन सेरेमिक सोसाइटी (ACerS) द्वारा दिया जाने वाला यह मेडल सिरेमिक और कांच में हुई असाधारण खोज के लिए दिया जाता है। / Stony Brook University

स्टोनी ब्रुक यूनिवर्सिटी के मटेरियल साइंस एंड केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के भारतीय-अमेरिकी प्रोफेसर संजय संपथ को 2024 का ऋषि राज मेडल फॉर इनोवेशन एंड कमर्शियलाइजेशन इन सेरेमिक्स दिया जाएगा। अमेरिकन सेरेमिक सोसाइटी (ACerS) द्वारा दिया जाने वाला यह मेडल सिरेमिक और कांच में हुई असाधारण खोज के लिए दिया जाता है।

संजय संपथ को उनके योगदान के लिए 7 अक्टूबर को पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया में होने वाले ACerS के 126वें सालाना सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान वे अपने शोध के बारे में भी जानकारी देंगे। संपथ सेंटर फॉर थर्मल स्प्रे रिसर्च के निदेशक हैं। यह केंद्र थर्मल स्प्रे टेक्नोलॉजी के लिए इंडस्ट्रियल कंसोर्टियम की मेजबानी करता है, जिसमें 30 प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। यह मौलिक शोध और इसके व्यावहारिक प्रयोगों को जोड़ने के लिए समर्पित है।

मटेरियल साइंस एंड केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष दिलीप गेरसप्पे ने कहा कि हम बेहद गर्व करते हैं कि प्रतिष्ठित प्रोफेसर संजय संपथ को अमेरिकन सेरेमिक सोसाइटी के 2024 ऋषि राज मेडल फॉर इनोवेशन एंड कमर्शियलाइजेशन इन सेरेमिक्स से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रोफेसर संपथ के सिरेमिक और कांच के शोध के क्षेत्र में असाधारण योगदान का प्रमाण है। यह उनकी अभूतपूर्व खोजों और अभिनव उत्पादों और प्रक्रियाओं पर उनके प्रभाव को उजागर करता है। उनका समर्पण और उपलब्धियां हमारे विभाग और व्यापक वैज्ञानिक समुदाय को प्रेरित करती रहती हैं। गेरसप्पे ने कहा, बधाई हो प्रोफेसर संपथ, इस योग्य सम्मान के लिए।

संपथ ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान - बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से मेटलर्जी में बी.टेक किया है। इसके बाद स्टोनी ब्रुक यूनिवर्सिटी से मटेरियल साइंस में पीएचडी की। अपने पूरे करियर में उन्होंने 250 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा 15 पेटेंट प्राप्त किए हैं। उन्हें कई सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार मिले हैं।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in