ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने दी गोदी कर्मचारी को जान से मारने की धमकी

ठाकोर वर्ष 2021 में तब सुर्खियों में आए जब उन पर कैलिफोर्निया के ला जोला में अमेरिकी पिज्जा मैन्युफैक्चरिंग को परेशान करने का सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया गया। इससे पहले भी ठाकोर के नाम कुछ कानूनी विवाद रहे हैं।

 विवाद की वजह बनी लेम्बोर्गिनी याच की पार्किंग।  विवाद की वजह बनी लेम्बोर्गिनी याच की पार्किंग। / Image : X@Lamborghini

कैलिफोर्निया के कारोबारी अजय ठाकोर ने एक गोदी कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी है। इससे पहले ठाकोर की अपनी करोड़ों डॉलर की मोटरबोट पर एक युवा गोदी कर्मी से तीखी बहस हुई थी। हंगामे के बाद ठाकोर ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं ठाकोर मे अपनी पैंट उतारी और उस कर्मचारी को कई भद्दे और धमकी भरे इशारे किए।

घटना 10 मार्च को सैन डिएगो शहर में तब हुई जब ठाकोर ने किसी को लेने के लिए निजी मैरियट मार्क्विस मरीना में अपनी 4.5 मिलियन डॉलर की लेम्बोर्गिनी 63 नौका को डॉक करने का प्रयास किया। लेकिन सीफोर्थ बोट रेंटल में काम करने वाले जोसेफ होल्ट ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। कर्मचारी ने कहा कि वह अपनी लेम्बोर्गिनी नाव वहां पार्क नहीं कर सकता। ठाकोर को सोशल मीडिया संसार में ऐस रोजर्स के नाम से जाना जाता है। 

इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ठाकोर होल्ट से अश्लील बातें करते हुए और पानी में पैसे फेंकते हुए दिखता है। इसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। 

होल्ट ने बताया कि उसे शालीन तरीके से ठाकोर से अपनी नाव वहां पार्क न करने को कहा था मगर उसने आपा खो दिया। हालांकि बाद में ठाकोर ने इस घटना के लिए लिखित में खेद व्यक्त किया। ठाकोर ने कहा कि मामूली कहासुनी एक नासमझी के कारण गर्मागर्मी में बदल गई। मैं इस घटना के लिए माफी मांगता हूं। ठाकोर ने लेम्बोर्गिनी नौका का नाम अपनी बेटी और तीन पैरों वाले कुत्ते के नाम पर 'एस्पेन एंड डेलिलाह' रखा है।

ठाकोर वर्ष 2021 में तब सुर्खियों में आए जब उन पर कैलिफोर्निया के ला जोला में अमेरिकी पिज्जा मैन्युफैक्चरिंग को परेशान करने का सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया गया। इससे पहले भी ठाकोर के नाम कुछ कानूनी विवाद हैं। 
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?