ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सांसद एमी बेरा ने सैक्रामेंटो के लोगों को दिलाए 23 मिलियन डॉलर

एमी बेरा ने कहा कि उनका कार्यालय लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए काम करता है कि आम नागरिकों को वह पैसा मिले, जो अक्सर जटिल सरकारी प्रक्रियाओं और देरी के कारण अटका रह जाता है।

एमी बेरा / Wikipedia

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद एमी बेरा, एम.डी. के कार्यालय ने सैक्रामेंटो काउंटी के निवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि का ऐलान किया है। सांसद बेरा के कार्यालय के अनुसार, उनके प्रयासों से अब तक 23 मिलियन डॉलर (करीब 190 करोड़ रुपये) से अधिक की फेडरल सरकारी राशि नागरिकों को वापस दिलाई जा चुकी है।

सांसद एमी बेरा के कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 2013 में कार्यभार संभालने के बाद से उनके केसवर्कर्स की टीम ने 35 हजार से ज्यादा सैक्रामेंटो काउंटी निवासियों को सरकारी लालफीताशाही से बाहर निकालने और विभिन्न फेडरल एजेंसियों से जुड़े मामलों को सुलझाने में मदद की है।

यह भी पढ़ें- मेफेयर क्लब ड्रिंक स्पाइकिंग केस: रेस्टोरेंट कारोबारी विकास नाथ ने जुर्म कबूला

इस घोषणा में एमी बेरा ने कहा कि उनका कार्यालय लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए काम करता है कि आम नागरिकों को वह पैसा मिले, जो अक्सर जटिल सरकारी प्रक्रियाओं और देरी के कारण अटका रह जाता है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in