ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

वकील अजीत मिश्रा को इसलिए मिला 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार

अजीत मिश्रा यूके इंडिया लीगल पार्टनरशिप (UKILP) के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उन्हें 23 जनवरी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अजीत मिश्रा का दो दशक से भी अधिक का पेशेवर अनुभव है। वह कुछ प्रमुख घरेलू एवं इंटरनेशनल लीगल फर्मों में पार्टनर एवं भारत ‘डेस्क’ के प्रमुख रहे हैं।

अजीत मिश्रा ने लंदन शहर में अपना कानूनी करियर शुरू किया है। / @London6977

भारत में जन्मे वकील अजीत मिश्रा को कानून एवं पब्लिक लाइफ में उनके बेहतरीन योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अजीत मिश्रा यूके इंडिया लीगल पार्टनरशिप (UKILP) के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उन्हें 23 जनवरी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बताया गया है कि अजीत मिश्रा का दो दशक से भी अधिक का पेशेवर अनुभव है। वह कुछ प्रमुख घरेलू एवं इंटरनेशनल लीगल फर्मों में पार्टनर एवं भारत ‘डेस्क’ के प्रमुख रहे हैं। मिश्रा ने पुरस्कार मिलने पर कहा कि मैं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार दिए जाने के लिए आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि मैंने लंदन शहर में अपना कानूनी करियर शुरू किया और शहर द्वारा मान्यता प्राप्त होना गर्व का क्षण है। मिश्रा द्वारा स्थापित UKILP एक एक्टिव नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जो भारत और ब्रिटेन के कानूनी समुदायों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने वाले सीनियर वकीलों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से प्रमुखता प्राप्त कर रहा है।

सिटी ऑफ लंदन कॉरपोरेशन द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार 13वीं शताब्दी का है और यह उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने लंदन और सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान दिया है। लंदन कॉरपोरेशन के पॉलिसी हेड क्रिस हेवर्ड और नागरिक मामलों की समिति के उपाध्यक्ष श्रवण जोशी ने मिश्रा को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नॉमिनेट किया था।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in