ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय-अमेरिकी प्रोफसर को IEOM का प्रतिष्ठित ग्लोबल इंजीनियरिंग एजुकेशन अवॉर्ड

सुंदरेश हेरागु ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में जॉन हेंड्रिक्स चेयर और रीजेंट्स प्रोफेसर हैं।

प्रो हेरागु को सम्मान ग्लोबल इंजीनियरिंग एजुकेशन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। / Sunderesh Heragu/ OSU

भारतीय मूल के अमेरिकी प्रोफेसर सुंदरेश हेरागु को इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट (IEOM) के ग्लोबल इंजीनियरिंग एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये पुरस्कार ओमान के मस्कट में 3 दिसंबर को प्रदान किया जाएगा।

हेरागु ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में जॉन हेंड्रिक्स चेयर और रीजेंट्स प्रोफेसर हैं। उन्हें यह सम्मान ग्लोबल इंजीनियरिंग एजुकेशन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। हेरागु ने पुरस्कार के लिए आभार व्यक्त किया है। 

हेरागु ने ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी, लुइसविले विश्वविद्यालय और रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट में कई अकादमिक भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा ट्वेंटे यूनिवर्सिटी और आईबीएम के थॉमस जे वाटसन रिसर्च सेंटर सहित संस्थानों में भी काम किया है। उन्होंने 250 से अधिक लेख लिखे हैं।

उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और नेशनल साइंस फाउंडेशन आदि से वित्त पोषित 27 मिलियन डॉलर से अधिक की अनुसंधान परियोजनाओं की भी अगुआई की है। हेरागु इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल एंड सिस्टम्स इंजीनियर्स (IISE) के फेलो हैं। उन्हें अल्बर्ट जी होल्ज़मैन डिस्टिंगुइश्ड एजुकेटर अवॉर्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

पुरस्कार ग्रहण करने के साथ ही हेरागु 1 से 3 दिसंबर तक मस्कट में होने वाली IEOM की दूसरी GCC अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मुख्य भाषण भी देंगे। उनके संबोधन में कोरोना काल में सप्लाई चेन की चुनौतियों और अवसरों पर केंद्रित होगा। इसके अलावा वह ऑटोमेशन, क्लाइमेट चेंज और माइग्रेशन जैसे विषयों पर भी अपनी बात रखेंगे।

गौरतलब है कि IEOM सोसाइटी इंटरनेशनल एक गैर लाभकारी संगठन है, जिसके 55 देशों में 250 चैप्टर हैं। यह वैश्विक स्तर पर औद्योगिक इंजीनियरिंग को बढ़ावा देने और सम्मेलनों का आयोजन करता है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in