ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

इंजीनियरिंग में योगदान को सलाम, अरकंसास यूनिवर्सिटी के प्रो. पन्नीर सेल्वम बने EMI फेलो

1986 में अरकंसास यूनिवर्सिटी फैकल्टी में शामिल हुए प्रोफेसर आर पन्नीर सेल्वम का कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स, विंड इंजीनियरिंग और स्ट्रक्चरल डायनामिक्स में अहम योगदान रहा है।

प्रोफेसर आर पन्नीर सेल्वम यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के पहले फैकल्टी मेंबर हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। / Image - University of Arkansas

अरकंसास यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर आर पन्नीर सेल्वम को इंजीनियरिंग मैकेनिक्स इंस्टीट्यूट (ईएमआई) का फेलो नामित किया गया है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान इंजीनियरिंग मैकेनिक्स में महत्वपूर्ण योगदान और समुदाय के उत्कृष्ट नेतृत्व को मान्यता प्रदान करता है। सेल्वम यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के पहले फैकल्टी मेंबर हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

1986 में अरकंसास यूनिवर्सिटी फैकल्टी में शामिल हुए सेल्वम का कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स, विंड इंजीनियरिंग और स्ट्रक्चरल डायनामिक्स में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग मैकेनिक्स इंस्टीट्यूट का फेलो नामित किया जाना एक बड़ा सम्मान है।

ईएमआई अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स का हिस्सा है। यह सिविल इंजीनियरिंग और संबंधित क्षेत्रों में जटिल समस्याओं के समाधान के लिए इंजीनियरिंग मैकेनिक्स के प्रयोग को बढ़ावा देता है। इसके फेलो को रिसर्च, प्रैक्टिस, शिक्षा और सेवा में असाधारण उपलब्धियों के लिए मान्यता मिलती है। 

ईएमआई फेलो के चुनाव के लिए कड़ी नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाती है। प्रतिभागियों का इंजीनियरिंग मैकेनिक्स में योगदान, लीडरशिप और सेवाओं के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। 

चार दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले सेल्वम ने 2019 से ईएमआई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में भी काम किया है। वह जर्नल ऑफ इंजीनियरिंग मैकेनिक्स के एसोसिएट एडिटर भी रहे हैं। अमेरिकी वायु सेना, नौसेना, नासा और ऊर्जा विभाग के प्रोजेक्टों को लेकर सेल्वम के शोध शीर्ष पत्रिकाओं में व्यापक रूप से प्रकाशित होते रहे हैं। 

अरकंसास यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख मीका हेल ने कहा कि ईएमआई फेलो के रूप में डॉ. सेल्वम की मान्यता उनके उत्कृष्ट योगदान का एक सबूत और अनुसंधान, शिक्षा एवं सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे विभाग के मूल्यों का अभिनव उदाहरण है।
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in