ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रशांत दोशी बने जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में IAI के पहले कार्यकारी निदेशक

भारतीय मूल के प्रशांत दोशी के पास एआई क्षेत्र में लंबा अनुभव है। इससे पहले वे जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में IAI के अंतरिम एसोसिएट निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

प्रशांत दोशी /

भारतीय मूल के प्रोफेसर प्रशांत दोशी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। दोशी इससे पहले जॉर्जिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग में संकाय सदस्य रहे हैं, जिन्हें अब एआआईए के कार्यकारी निदेशक के पद पर प्रमोट किया गया है। इससे पहले प्रोफेसर दोशी ने अंतः विषय एआई अनुसंधान और शिक्षा का विस्तार करने को लेकर अहम खोज थी। 

कंप्यूटिंग स्कूल में संकाय सदस्य दोशी ने आईएआई के अंतरिम एसोसिएट निदेशक रह चुके हैं। उनके पास एआई क्षेत्र का लंबा अनुभव है। दोशी ने इलिनोइस शिकागो विश्वविद्यालय से पीएचडी, ड्रेक्सेल विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और मुंबई विश्वविद्यालय के वीरमाता जीजाबाई प्रौद्योगिकी संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में बी.ई. की डिग्री प्राप्त की है। उनके शोध में मल्टी-एजेंट सिस्टम, मानव-रोबोट सहयोग और मशीन लर्निंग शामिल हैं। उन्होंने जॉर्जिया में प्याज प्रसंस्करण में AI-संचालित कोबोट लाने के लिए InversAI की सह-स्थापना की। उन्हें UGA के 2025 के उद्यमी का नाम दिया गया और वे AI की उन्नति के लिए एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य हैं।
 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in