ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पोमोना कॉलेज में कंमेंसमेंट डे के मुख्य वक्ता होंगे (रिटा.) जस्टिस हलीम धनिदीना

हलीम धनिदीना ने UCLA स्कूल ऑफ लॉ से ग्रेजुएशन करने के बाद लॉस एंजेलेस काउंटी में 14 साल तक डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के रूप में सेवाएं दी हैं।

हलीम धनिदीना ने 1994 में पोमोना कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी। / image provided

पोमोना कॉलेज के आगामी कंमेंसमेंट समारोह में रिटायर्ड जस्टिस हलीम धनिदीना मुख्य वक्ताओं में से एक होंगे। कॉलेज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समारोह 18 मई को आयोजित किया जाएगा।

हलीम धनिदीना ने 1994 में पोमोना कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी। इसके बाद वह कैलिफोर्निया के पहले मुस्लिम जज बने। उसके बाद राज्य के पहले दक्षिण एशियाई अमेरिकी अपीलीय जज भी बने। 

ये भी देखें - भारतीय-अमेरिकी जज रूपाली देसाई कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में होंगी मुख्य वक्ता

हलीम धनिदीना ने UCLA स्कूल ऑफ लॉ से ग्रेजुएशन करने के बाद लॉस एंजेलेस काउंटी में 14 साल तक डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के रूप में सेवाएं दी हैं। 2012 में कैलिफोर्निया के गवर्नर जेरी ब्राउन ने उन्हें लॉस एंजेलेस काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त किया। 2018 में वह प्रमोट होकर कैलिफोर्निया कोर्ट ऑफ अपील के सेकंड डिस्ट्रिक्ट में जज बने। 

बाद में हलीम धनिदीना ने जुडिशल सर्विस से रिटायरमेंट लेकर वर्क्समैन, जैक्सन एंड क्विन कंपनी में प्राइवेट प्रैक्टिस शुरू की। वह सिग्नेचर रेज़ोल्यूशन में आर्बिट्रेटर और मीडिएटर के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा वह UCLA और यूसी इरविन में कानून के प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।

हलीम धनिदीना एशियन अमेरिकन्स एडवांसिंग जस्टिस, पब्लिक लॉ सेंटर और साउथ एशियन बार एसोसिएशन जैसे कई संगठनों से भी जुड़े हैं। न्यायिक विविधता, मेंटरशिप और कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है। शिकागो में जन्मे हलीम धनिदीना भारत के गुजरात से संबंध रखते हैं। 

पोमोना कॉलेज में पढाई के दौरान उन्हें सीनियर सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने मुस्लिम स्टूडेंट्स एसोसिएशन की भी स्थापना की थी। UCLA लॉ स्कूल में अपने पढ़ाई के दौरान उन्होंने एशिया पैसिफिक आइलैंडर लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सह-अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in