भारत में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत मिलने के आसार बन रहे हैं। टाइम्स नाउ-ईटीजी के सर्वे की मानें तो भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा की 543 में से 370 से अधिक सीटें मिल सकती हैं।
2024 के चुनाव से पहले कराए गए इस सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अकेले 329 से 359 सीटें मिलने की उम्मीद है। इस सर्वे के मुताबिक, बीजेपी 400 पार के अपने लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह सकती है।
सर्वे में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के महज 27 से 47 सीटों पर सिमटने का अनुमान लगाया गया है। अन्य महत्वपूर्ण दलों में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 21 से 22 सीटें, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को 24 से 28 सीटें और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 17 से 21 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
इनके अलावा बीजू जनता दल (बीजद) को 10 से 12 सीटें और आम आदमी पार्टी (आप) के खाते में 5 से 7 सीटें आने की संभावना जताई गई है। सर्वे में यह भी कहा गया है कि छोटे दल और निर्दलीयों के खाते में 72 से 92 सीटें आ सकती हैं।
इससे पहले फरवरी में टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया था। सर्वे में शामिल 91 फीसदी लोगों का मानना था कि सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए आसानी से बहुमत हासिल कर लेगा।
टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च के पहले सर्वेक्षण में 45 फीसदी उत्तरदाताओं ने विश्वास जताया था कि एनडीए 300 से अधिक सीटें लेकर आएगा जबकि 14 फीसदी से अधिक की राय थी कि सत्तारूढ़ गठबंधन 400 से अधिक सीटों तक पहुंच सकता है।
सर्वेक्षण में 64 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना था कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अगले प्रधानमंत्री बनने की रखने वालों की संख्या लगभग 17 फीसदी थी। सर्वे में 19 फीसदी लोगों का कहना था कि अगला पीएम इन दोनों के अलावा और कोई बनेगा।
गौरतलब है कि इंडिया टीवी-सीएनएक्स की तरफ से हाल ही में कराए गए जनमत सर्वेक्षण में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को लगभग 200 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। इस सर्वे के अनुसार इंडिया गठबंधन के खाते में 273 में से 47 सीटें आ सकती हैं।
बता दें कि भारत में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। आखिरी दौर की वोटिंग 1 जून को होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login