ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियम फॉलोअर्स पार करने वाले वर्ल्ड के पहले लीडर

सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, अन्य प्लेटफॉर्म पर भी पीएम मोदी की डिजिटल दमदार मौजूदगी है।

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी / IANS/PMO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक नया इतिहास रच दिया है। वह इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले कार्यकारी विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद, पिछले एक दशक में पीएम मोदी ने अपने अकाउंट को वैश्विक नेताओं में सबसे सक्रिय और व्यापक रूप से फॉलो किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म में तब्दील कर दिया है।

वैश्विक नेताओं की फेहरिस्त में पीएम मोदी इस समय सबसे आगे हैं। उनके 10 करोड़ फॉलोअर्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (4.32 करोड़) से दोगुने से भी अधिक हैं। वहीं, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (1.5 करोड़), ब्राजील के राष्ट्रपति लूला (1.44 करोड़), तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन (1.16 करोड़) और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हावियर मिले (64 लाख) क्रमशः उनके बाद आते हैं। खास बात यह है कि अगले पांच बड़े विश्व नेताओं के कुल फॉलोअर्स मिलाकर भी पीएम मोदी के अकेले के फॉलोअर्स से कम हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रम्प प्रशासन की तीसरे देशों में निर्वासन नीति को झटका, अदालत ने रोक बरकरार रखी

सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, अन्य प्लेटफॉर्म पर भी पीएम मोदी की डिजिटल दमदार मौजूदगी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर उनके 10.62 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर वह 5.4 करोड़ लोगों से जुड़े हुए हैं। ये आंकड़े दुनियाभर में, खासकर युवाओं के बीच, उनकी व्यापक पहुंच और गहरे जुड़ाव को उजागर करते हैं।

देश के अंदर भी पीएम मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर पाता। इंस्टाग्राम पर उनके बाद सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले भारतीय नेताओं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (लगभग 1.61 करोड़) दूसरे स्थान पर हैं, जबकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (लगभग 1.26 करोड़) तीसरे स्थान पर हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़त ही नहीं, पीएम मोदी लोकप्रियता में भी दुनिया के शीर्ष नेता हैं। दिसंबर 2025 में स्टेटिस्टा के अनुसार उनकी अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत थी। वहीं, अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा आंकड़ों (2-8 फरवरी, 2026) में भी वह 67 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 40 प्रतिशत के साथ 11वें स्थान पर हैं।

न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in