ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पुतिन के बाद अब जेलेंस्की से मिलेंगे पीएम मोदी? अगले महीने जा सकते हैं यूक्रेन

पीएम मोदी की यात्रा अगर कन्फर्म होती है तो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनकी यह पहली यूक्रेन यात्रा होगी।

 पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ही मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ही मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। / facebook Narendra Modi

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यूक्रेन का दौरा कर सकते हैं, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रूस के साथ युद्ध शुरू होने के बाद मोदी की पहली यूक्रेन यात्रा होगी। ये घटनाक्रम कुछ दिन पहले ही मोदी के मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद सामने आया है। 

नई दिल्ली स्थित यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि उसके पास तत्काल इस बारे में कोई जानकारी साझा करने के लिए नहीं है। भारत के विदेश मंत्रालय से भी इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। द प्रिंट ने शनिवार को दावा किया कि मोदी की यात्रा की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस के ऊपर पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन भारत और चीन जैसे देश उसके साथ व्यापार करना जारी रखे हुए हैं। भारत ने रूस पर सीधे आरोप लगाने से भी परहेज किया है। वह दोनों देशों के बीच बातचीत और कूटनीति से संघर्ष को हल करने का आग्रह करता रहा है।

पीएम मोदी ने पुतिन से मुलाकात ऐसे समय में हुई थी, रूसी मिसाइल से कीव के एक अस्पताल पर हमले में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई थी। रूस अस्पताल पर हमले से इनकार करता रहा है। पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था कि मासूम बच्चों की मौत दर्दनाक और भयानक है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मोदी की रूस यात्रा पर नाखुशी जताई थी। उनका कहना था कि पीएम मोदी को 'मॉस्को में दुनिया के सबसे खूनी अपराधी' को गले लगाते हुए देखना शांति प्रयासों के लिए बड़ा और भारी निराशाजनक झटका है। 

अमेरिकी विदेश विभाग ने भी रूस के साथ भारत के संबंधों पर चिंता जताई है, खासकर ऐसे समय में जब वह भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। भारत रूस के साथ संबंधों को कायम रखते हुए पश्चिम से अपने संबंधों को गहरा बनाने की कोशिश कर रहा है।
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?