ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ऑपरेशन सिंधु:ईरान से स्वदेश पहुंचा 110 भारतीय छात्रों का पहला दल

इजराइल और ईरान के बीच चल रहे टकराव को देखते हुए वहां रह रहे हजारों भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत की है।

राज्य मंत्री केवी सिंह ने ईरान से लौटे छात्रों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया और उनसे बातचीत की। / MEA, India

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार ने अपने छात्रों की सुरक्षित स्वदेश वापसी शुरू कर दी है। इसी क्रम में ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्र येरेवन, आर्मेनिया से विशेष उड़ान द्वारा सुरक्षित रूप से नई दिल्ली पहुंच गए हैं। 

हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री और गोंडा सांसद केवी सिंह ने ईरान से लौटे भारतीय छात्रों का स्वागत किया और उनसे बातचीत की। ईरान से स्वदेश लौटे छात्रों के बारे में भारत के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की है। 

 



गौरतलब है कि इजराइल और ईरान के बीच चल रहे टकराव को देखते हुए वहां रह रहे हजारों भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत की है। इसी क्रम में ईरान से पहला छात्र दल बृहस्पतिवार को सुबह भारत पहुंचा। 

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। ईरान में 4,000 से अधिक भारतीय नागरिक रह रहे हैं और उनमें से आधे छात्र हैं। 

भारतीयों को तेहरान छोड़ने की सलाह
इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को तेहरान छोडने को कहा था। मंत्रालय ने कहा था कि अन्य भारतीय निवासी जिनके पास आवाजाही के साधन हैं वे भी बदलते हालात के मद्देनजर शहर से बाहर चले जाएं।

ईरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ जो अपने स्वयं के संसाधनों से तेहरान से बाहर जा सकते हैं, उन्हें शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जाती है।

24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित
ईरान और इस्राइल में चल रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर विदेश मंत्रालय में एक 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम से इन नंबरों - 1800118797 (टोल-फ्री) +91-11 -23012113 +91-11-23014104 +91-11-23017905 +91-9968291988 (व्हाट्सएप) पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ईमेल आईडी situationroom@mea.gov.in पर भी बात की जा सकती है।

तेहरान में हेल्पलाइन नंबर भी जारी
विदेश मंत्रालय ने कहा था कि तेहरान में भारतीय दूतावास ने एक 24x7 आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है, विदेश मंत्रालय ने कहा और संपर्क विवरण साझा किया। इसमें कहा गया है, सिर्फ कॉल के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109; व्हाट्सएप के लिए: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709; बंदर अब्बास: +98 9177699036; जाहेदान: +98 9396356649 और ईमेल cons.tehran@mea.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। 
 

Comments

Related