ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अब इस देश में घूमने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं

ईरान से पहले मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम भी हाल ही में भारत के नागरिकों के लिए वीजा आवश्यकताओं को खत्म कर चुके हैं। वर्तमान में 27 देश भारत के नागरिकों को वीज़ा-मुक्त प्रवेश प्रदान करते हैं।

भारत से 2022 में 1.3 करोड़ पर्यटक दूसरे देश घूमने गए थे। Photo by Omid Armin / Unsplash /

भारतीयों को ईरान जाने के लिए अब पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। ईरान ने भारतीय नागरिकों को बड़ी छूट देते हुए वीज़ा-मुक्त यात्रा की घोषणा की है। ईरान कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

ईरान के सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन एवं हस्तशिल्प मंत्री एज़ातुल्ला ज़र्गामी ने बताया कि भारत समेत 32 देशों के लिए वीजा आवश्यकताओं को हटाने का फैसला किया गया है। इसका उद्देश्य दुनिया भर से अधिक आगंतुकों का स्वागत करना और ईरान के खिलाफ बनाई गई नकारात्मक धारणा को दूर करना भी है।

भारत से विदेश घूमने जाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हाल ही में मैकिन्से के एक विश्लेषण से पता चला है कि भारत से 2022 में 1.3 करोड़ पर्यटक दूसरे देश घूमने गए थे। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय नागरिकों के लिए शीर्ष पांच गंतव्य- संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, सऊदी अरब, सिंगापुर और थाईलैंड हैं।

ईरान से पहले मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम भी हाल ही में भारत के नागरिकों के लिए वीजा आवश्यकताओं को खत्म कर चुके हैं। वर्तमान में 27 देश भारत के नागरिकों को वीज़ा-मुक्त प्रवेश प्रदान करते हैं।

ईरान की वीज़ा-मुक्त यात्रा सूची में 32 अन्य देशों में रूस, यूएई, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, लेबनान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ट्यूनीशिया, मॉरिटानिया, तंजानिया, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, सेशेल्स शामिल हैं।

इनके अलावा इंडोनेशिया, दारुस्सलाम, जापान, सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया, वियतनाम, ब्राजील, पेरू, क्यूबा, ​​​​मैक्सिको, वेनेजुएला, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया, क्रोएशिया और बेलारूस जैसे देश भी हैं।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 21 मार्च से शुरू हुए मौजूदा ईरानी वर्ष के पहले आठ महीनों के दौरान ईरान में पर्यटकों की संख्या 44 लाख तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 48.5 प्रतिशत अधिक है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in