ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति पद की भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार निकी की दो टूक- उप राष्ट्रपति नहीं बनना चाहती

जब निकी से पूछा गया कि कुछ वोटर उन्हे उप राष्ट्रपति पद के लिए पसंद कर रहे हैं तो यूएन की पूर्व राजदूत हेली ने कहा कि मैं दूसरे नंबर के लिए नहीं लड़ रही हूं और न कभी इस बारे में सोचा। अब मैं कुछ नया शुरू नहीं करने जा रही। मैं उप राष्ट्रपति पद के लिए इच्छुक नहीं हूं।

पार्टी की ओर से शीर्ष पद के लिए निकी अकेली महिला दावेदार हैं। / X@Nikki Haley

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की वरिष्ठ नेता और भारतीय-अमेरिका उम्मीदवार निकी हेली ने दो टूक कहा है कि उनकी उप राष्ट्रपति पद में कोई रुचि नहीं है। पार्टी की ओर से शीर्ष पद के लिए निकी अकेली महिला दावेदार हैं। 

निकी ने साफ कहा है कि वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं और उनकी यह जंग जीत हासिल करने के लिए है। सोमवार को आयोवा कॉकस से ठीक पहले निकी का यह बयान आया है। 5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव के लिए दोनों पार्टियों की ओर से अपना प्रतिनिधि चुनने की लंबी प्रक्रिया यहीं से शुरू होने जा रही है। 

जब निकी से पूछा गया कि कुछ वोटर उन्हे उप राष्ट्रपति पद के लिए पसंद कर रहे हैं तो यूएन की पूर्व राजदूत हेली ने कहा कि मैं दूसरे नंबर के लिए नहीं लड़ रही हूं और न कभी इस बारे में सोचा। अब मैं कुछ नया शुरू नहीं करने जा रही। मैं उप राष्ट्रपति पद के लिए इच्छुक नहीं हूं। साउथ कोरोलिना की पूर्व गवर्नर ने कहा कि मैं केवल शीर्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हूं और हम इस चुनाव को जीतने जा रहे हैं। 

चुनाव के लिहाज से सोमवार से एक अहम प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और 2024 के लिए रिपब्लिकन पार्टी के लोग अपना प्रतिनिधि चुनने वाले हैं। पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अन्य दावेदारों से बहुत आगे चल रहे हैं। हेली और ट्रम्प के बीच अच्छा-खासा फासला है। 

जब निकी से दोबारा कहा गया कि रुझाने बताते हैं कि जनता ट्रम्प को दोबारा राष्ट्रपति और आपको उप राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहती है तो हेली ने कहा कि अगर आप अराजकता के चार साल और चाहते हैं तो अलग बात है क्योंकि अगर वैसा हुआ तो लोगों को वही मिलने वाला है। 
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in