ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

NAACP का ऐलान- हिंदू राजनेता राजन जेड को धार्मिक नेतृत्व पुरस्कार

राजन जेड को यह पुरस्कार 24 अगस्त को स्पार्क्स (नेवादा) में रेनो-स्पार्क्स NAACP के 76वें वार्षिक स्वतंत्रता निधि भोज में प्रदान कया जाएगा।

राजन जेड (मध्य) के साथ पेट्रीसिया वाई गैलीमोर और डोनाल्ड गैलीमोर। रेनो स्पार्क्स एनएएसीपी के क्रमशः अध्यक्ष और दूसरे उपाध्यक्ष। / NAACP

रेनो स्पार्क्स के नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपल (NAACP) ने प्रतिष्ठित हिंदू राजनेता राजन जेड को धार्मिक नेतृत्व पुरस्कार देने की घोषणा की है। जेड यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदूइज्म के अध्यक्ष हैं। 

रेनो स्पार्क्स NAACP की अध्यक्ष और NAACP नेशनल बोर्ड की निदेशक पैट्रिशिया वाई गैलीमोर ने जेड को एक ईमेल में कहा कि उत्तरी नेवादा और उससे आगे आपका काम सराहनीय है। सभी धर्मों और क्षेत्रों के लोगों को शांति, प्रेम और सद्भाव के साथ आगे लाना मायने रखता है। आपके काम को पहचाना जा रहा है। इसका जश्न मनाया जा रहा है। मुझे आपको धार्मिक नेतृत्व पुरस्कार प्रदान करते हुए गर्व हो रहा है। 

राजन जेड को यह पुरस्कार 24 अगस्त को स्पार्क्स (नेवादा) में रेनो-स्पार्क्स NAACP के 76वें वार्षिक स्वतंत्रता निधि भोज में प्रदान कया जाएगा। उस आयोजन में जेड संस्कृत में मंगलाचरण (उद्घाटन-प्रार्थना) पढ़ेंगे। फिर उसकी अंग्रेजी व्याख्या होगी। यह उद्घाटन प्रार्थना प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथ ऋग्वेद, उपनिषद और भगवद-गीता से होगी।

NAACP  का मख्यालय बाल्टीमोर (मैरीलैंड) में है। इसकी स्थापना देश के पहले और सबसे बड़े जमीनी स्तर पर सक्रिय नागरिक अधिकार संगठन के रूप में हुई। इसकी देश भर में 2,000 से अधिक स्वयंसेवक-संचालित शाखाएं हैं। NAACP  का कहना है कि हम नागरिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए जमीनी स्तर पर काम करते हैं। हम नागरिक अधिकारों की वकालत करते हैं। 

Comments

Related